security-volunteer-conference-2026

जहां डर है वहां मौत है.. जहां निडरता है वहां जीवन है-CM डॉ मोहन

By : divya mistry
जहां डर है वहां मौत है.. जहां निडरता है वहां जीवन है-CM डॉ मोहन

Security Volunteer Conference: भोपाल के होमगार्ड्स परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद में मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026” का समापन हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वयंसेवकों की भूमिका को सशक्त करने के उद्देश्य से “मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026” का समापन किया गया।

[caption id="attachment_141720" align="alignnone" width="1187"]जहां डर है वहां मौत है जहां निडरता है वहां जीवन है-CM डॉ मोहन जहां डर है वहां मौत है जहां निडरता है वहां जीवन है-CM डॉ मोहन[/caption]

कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की गई। और स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न डेमो का प्रदर्शन किया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक तैयारियों का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहा।

जहां डर है वहां मौत है जहां निडरता है वहां जीवन है-सीएम

Security Volunteer Conference: इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज के इस दौर में दुनिया के सामने कई चुनौतियां हैं।एक तरफ जब देश ओर प्रदेश के अंदर आकस्मिक घटनाएं होती हैं । अब हमारे देश के अंदर कोविड जैसे कठिन काल से निपटने की क्षमता है। बाढ़ हो , भूस्खलन हो , आग की घटना हो हर चीज पर हमारे वालंटियर्स तैयार हैं । ऐसे समय में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं । होम गार्ड को मेरी बधाई। जहां डर है वहां मौत है जहां निडरता है वहां जीवन है।

इस प्रकार ट्रेनिंग होनी चाहिए-सीएम

Security Volunteer Conference: सीएम ने कहा की बेटियों ने जो हौसला दिखाया वो तारीफ के काबिल है।आज एक तरफ जहां विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहा ऐसे में तैयार रहना बहुत जरूरी है। राहवीर योजना के माध्यम से घायल को जो अस्पताल पहुंचाएगा उसे 25 हजार रुपए दिए जाते हैं ।जिसका एक्सीडेंट हो उसे भी डेढ़ लाख रुपए हम देते हैं। एयर एम्बुलेंस से हम गरीब से गरीब व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करा रहे है। सीएम ने आगे कहा की पूरे देश में मध्यप्रदेश ने सबसे पहले एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की । नागरिक सुरक्षा के इस प्रकार ट्रेनिंग होनी चाहिए ताकि हर परिस्थित से निपटा जा सके।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर