Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • cg sdm news: रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट!
  • छत्तीसगढ़

cg sdm news: रंगीले एसडीएम साहब ने बार बालाओं पर उड़ाए नोट!

Narendra Singh January 11, 2026

cg sdm news: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के ओपेरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में रंगीन मिजाज एसडीएम अश्लील डॉस पर नोट उड़ाते नजर आए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की है.

cg sdm news: संस्कृति के नाम पर परोसी गई अश्लीलता

गरियाबंद जिले के देवभोग इलाके में संस्कृति के नाम पर अश्लीलता दिखाए जाने के बाद. पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. अश्लील डांस का आयोजन करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. वहीं, इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इलाके के एसडीएम खुद नोट उड़ाते और वीडियो बनाते नजर आए. इस लापरवाही के चलते दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है.

Also Read-विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोला.. महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

cg sdm news: जाने क्या है पूरा मामला?

खबर के मुताबिक ओपेरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अनुमति दी थी. कार्यक्रम शुरू होने के बाद ओपेरा की आड़ में जमकर अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान न केवल मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं.

एसडीएम का वीडियो वायरल, प्रशासन की चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम का हैरान करने वाला वो वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मंच के पास मौजूद रहकर अश्लील डांस का आनंद लेते और अपने मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में साहब कलाकारों पर पैसे लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

प्रशासन पर सवाल

वीडियो वायरल होने और मामला गरमाने के बाद पुलिस हरकत में आई. देवभोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम को निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बंद करवा दिया और वहां लगे टेंट को हटवा दिया. पुलिस ने अश्लील डांस का आयोजन कराने वाले 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है. लोगों का सवाल है कि जब आयोजन की अनुमति एसडीएम ने दी थी और उनकी मौजूदगी में ही सब कुछ होता रहा, तो फिर उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला वनडे, राहुल का विनिंग शॉट, अलमारी से निकले RO-KO, शतक से चुके विराट
Next: कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ.. सीएम ने ट्रैक्टर रैली को दिखाई हरी झंडी

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.