ओवरटेक करते समय कई गाड़ियों को टक्कर मारी,3 से ज्यादा घायल

MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया.यहां ग्रीन सिग्नल पर स्कूटी को कॉलेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।
MP NEWS: कॉलेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
घटना भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके नानके पेट्रोल पंप के पास गैमन इंडिया मॉल के सामने हुई। पुलिस के मुताबिक, बस की चपेट में आए 3-4 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम हिर्देश अग्रवाल निवासी लखरापुरा है। वहीं, उसकी घायल बेटी का नाम अनिका है।
MP NEWS: ग्रीन सिग्नल पर मारी टक्कर
स्कूटी सवार धीमी रफ्तर से ग्रीन सिग्नल पर बढ़ रहे थे, तभी टक्कर मारी टीटी नगर थाना प्रभारी सुनील भदौरिया ने बताया कि पिता-पुत्री स्कूटी से ग्रीन सिग्नल पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से निजी कॉलेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता बस के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बेटी बाइक से दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घटना के बाद ड्राइवर बस को तेज रफ्तार में लेकर भाग निकला। इस दौरान बस ने सड़क पर 3-4 अन्य लोगों को भी टक्कर मारी, जिससे वे घायल हो गए।
MP NEWS: सीसीटीवी फुटेज खंगला रही पुलिस
सीसीटीवी फुटेज से बस ड्राइवर की तलाश आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। न्यू मार्केट और अन्य इलाकों की तरफ जाने वाले लोग यहां से गुजरते हैं।
