Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • School Infrastructure: मामचारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरा, छात्रों की पढ़ाई और जान दोनों खतरे में
  • राजस्थान

School Infrastructure: मामचारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरा, छात्रों की पढ़ाई और जान दोनों खतरे में

divya mistry July 26, 2025

School Infrastructure: राजस्थान के करौली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मामचारी की हालत इन दिनों बेहद खराब है। विद्यालय के चार कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिनकी मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। झालावाड़ में हुए स्कूल भवन हादसे के बावजूद जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सपोटरा विधायक हंसराज मीणा की चुप्पी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

School Infrastructure
School Infrastructure

School Infrastructure: मरम्मत कार्य नहीं हुआ

सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह मीणा और अखिलेश का कहना है कि स्कूल के ये कमरे इतने खस्ताहाल हैं कि संस्था प्रधान को इन्हें ताला लगाकर बंद करना पड़ा है, जिससे किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके। वर्ष 2024 में इस समस्या की जानकारी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ।

School Infrastructure: अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया

इस लापरवाही के कारण न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में स्थानीय युवा स्कूल पहुंचे और संबंधित विभागों को फिर से ज्ञापन देने की मांग की। विद्यालय की संस्था प्रधान मनीषा शर्मा ने बताया कि उन्होंने आज ही फिर से पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है।

School Infrastructure: मूलभूत सुविधाओं का अभाव

फिलहाल छात्रों को स्कूल के ग्राउंड में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे बारिश या तेज धूप में पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल को नवीन भवन में शिफ्ट किया जाना चाहिए, लेकिन वहां भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

School Infrastructure: कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें

नवीन भवन में शौचालय, पानी और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि नए भवन में दो-तीन और कमरे बनाए जाएं ताकि सभी कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।

विद्यालय की दुर्दशा और जिम्मेदारों की अनदेखी पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सभी ने मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर बावड़ी में पूर्व सैनिकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Next: Ruchi Gujjar Beat Film Producer: रुचि गुर्जर ने डायरेक्टर करण सिंह को चप्पल से मारा! वीडियो हुआ वायरल…

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.