Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • School Bomb Dhamki: 3 स्कूल और फोरेंसिक लैब को उड़ाने की धमकी,लिखा- बच्चों को बचा सको तो बचा लो!
  • मध्य प्रदेश

School Bomb Dhamki: 3 स्कूल और फोरेंसिक लैब को उड़ाने की धमकी,लिखा- बच्चों को बचा सको तो बचा लो!

divya mistry March 11, 2025

School Bomb Dhamki: भोपाल में 21 दिनों में दूसरी बार दो स्कूलों में ई-मेल कर तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों स्कूलों की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला।टीटी नगर और गांधीनगर थाना पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

MP Vidhan Sabha Budget 2025

SCHOOL BOM DHAMKI
SCHOOL BOM DHAMKI

जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से आए ईमेल में राजधानी भोपाल के तीन स्कूलों और फोरेंसिक लैब को बम उड़ाने की धमकी दी गई थी. मेल में लिखा था कि सोमवार दोपहर 2:45 पर स्कूल में सीरियल ब्लास्ट होंगे. बच्चों को बचा सको तो बचा लो.

School Bomb Dhamki: पहले सेंट मेरी स्कूल में मिली धमकी

टीटीनगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सेंट मेरी स्कूल में सुबह साढ़े दस बजे मेल आई , जिसमें 2 बजकर 45 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।सूचना मिलते ही डाग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। जांच में कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली।

केंद्रीय विद्यालय को भी मिली धमकी

इसी मेल में केंद्रीय विद्यालय को भी बम से उड़ाने की सूचना दी गई थी। वहां भी सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

School Bomb Dhamki:पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में मिली धमकी

इसी तरह की ई-मेल गांधीनगर थाना क्षेत्र के बड़वाई के पास पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में मिली। इसकी सूचना गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की।

साइबर सेल जांच में जुटा

School Bomb Dhamki:सोमवार को जिन दो स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिली, अब स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेकर राज्य साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है। अब यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल से झूठी सूचना किसने और क्यों दी।स्कूल और फोरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले के खिलाफ भोपाल पुलिस ने टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज किया है. धमकी भरा मेल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से आया था, इसलिए पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया.

 

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Roshni Nadar : रातोंरात एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमन बन गईं रोशनी नादर
Next: Most Polluted Cities : दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत के हैं

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.