Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…
  • सनातन

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत? जानिए व्रत विधि और धार्मिक महत्व…

Hema Gupta July 3, 2025

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन का महीना हर साल भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ये महीना भक्ति, तप, व्रत और पूजा का प्रतीक होता है। सावन का आगमन होते ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। महिलाएं, पुरुष और खासकर कुंवारी कन्याएं शिवजी की पूजा में लीन हो जाती हैं। वर्ष 2025 में सावन का आरंभ 11 जुलाई से हो रहा है और समापन 9 अगस्त को होगा। इस पूरे एक माह में चार सावन सोमवार आएंगे, जिनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

Read More: Benefits of Wearing Black Thread: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां, जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय…

सावन 2025 की शुरुआत और समापन…

पंचांग के अनुसार, 11 जुलाई 2025, शुक्रवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसे ही सावन माह की शुरुआत मानी जाएगी। यह पवित्र महीना 30 दिनों तक चलेगा और 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा।

इस बार क्यों खास है सावन?

इस बार सावन में चार सोमवार होंगे और सभी सोमवार पर विशेष धार्मिक योग बनेंगे जो इसे और भी शुभ बनाते हैं। पहले सोमवार (14 जुलाई) को स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है, जो व्रत और पूजन के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

सावन सोमवार व्रत की तिथियां (Sawan Somwar 2025 Dates):

1. पहला सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025

2. दूसरा सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025

3. तीसरा सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025

4. चौथा सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025

इन तिथियों को भक्त उपवास रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और शाम को कथा-पूजन कर व्रत संपन्न करते हैं।

पूजा विधि और क्या चढ़ाएं भगवान शिव को?

सावन के महीने में शिवजी की पूजा विशेष विधि-विधान से की जाती है।
पूजा विधि –

1. प्रातः स्नान कर साफ वस्त्र पहनें।

2. शिवलिंग पर जल, दूध या गंगाजल, शहद से अभिषेक करें।

3. बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमीपत्र, सफेद फूल अर्पित करें।

4. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।

5. शाम को दीप जलाकर शिव आरती करें और व्रत की कथा पढ़ें।

क्या चढ़ाएं…

बेलपत्र (त्रिदल), भांग, धतूरा, शमीपत्र, गंगाजल, गाय का दूध, दही, शहद, घी, गन्ने का रस और सफेद चंदन आदि शिव को अर्पित करना शुभ होता है।

व्रत का धार्मिक महत्व…

सावन का महीना खासकर विवाह, संतान सुख और मानसिक शांति जैसी कामनाओं को पूर्ण करने के लिए उत्तम माना गया है। मान्यता है कि जो महिलाएं या कन्याएं सावन सोमवार का व्रत करती हैं, उन्हें योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। पुरुष भी अपने पारिवारिक सुख, करियर और जीवन की समस्याओं से छुटकारे के लिए व्रत रखते हैं।

सावन से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं….

1. माता पार्वती का तप: पुराणों के अनुसार, माता पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए सावन माह में कठोर व्रत और तप किया था। इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।

2. शिवजी का ससुराल आगमन: एक और मान्यता के अनुसार, सावन में शिवजी पहली बार ससुराल (पृथ्वी लोक) आए थे, इसी कारण उनका जल से स्वागत किया जाता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Trendy Raincoats for Women: बारिश में फैशन से समझौता नहीं, पहने ये रेनकोट्स दिखें स्टाइलिश!
Next: Hemant Khandelwal BJP President Social Media Followers: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हेमंत खंडेलवाल की सोशल मीडिया पर धाक, फॉलोअर्स की संख्या में दोगुना उछाल

Related Stories

Holika Dahan 2026 Date
  • सनातन

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…

Hema Gupta March 1, 2026
Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.