Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Sawan 2025 Monday Dates: इस सावन होंगे 4 सोमवार, जानिए कब से शुरू हो रहा है शिवभक्ति का पवित्र महीना
  • सनातन

Sawan 2025 Monday Dates: इस सावन होंगे 4 सोमवार, जानिए कब से शुरू हो रहा है शिवभक्ति का पवित्र महीना

Aditya Mishra July 2, 2025

Sawan 2025 Monday Dates: श्रावण मास का आगमन होते ही भक्तों के मन में शिवभक्ति की लहर दौड़ने लगती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन अपने साथ भोलेनाथ की कृपा, आस्था और श्रद्धा का संजीवनी लेकर आ रहा है। उत्तर भारत में इस बार सावन 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 (शनिवार) तक रहेगा।

 कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार?

इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। पौराणिक मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और शिव कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


सावन सोमवार की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 14 जुलाई 2025
  • 21 जुलाई 2025
  • 28 जुलाई 2025
  • 4 अगस्त 2025

 

 श्रावण मास की पौराणिक महत्ता

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था, तब निकले विष को भगवान शिव ने श्रावण मास में अपने कंठ में धारण किया था। तभी से उन्हें ‘नीलकंठ’ कहा जाने लगा और श्रावण मास शिवभक्ति का सबसे पवित्र महीना माना गया। इस महीने में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व है।

read more: भगवान जगन्नाथ से क्यों डरते थे अंग्रेज? जानिए स्टर्लिंग की डायरी में दर्ज वो रहस्य जिसने ब्रिटिश अफसरों को किया पागल

शिव पूजन का महत्व और विधि

श्रावण में भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजन करते हैं। इसमें रुद्राभिषेक, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप और बेलपत्र अर्पण करना शामिल है। विशेषकर सोमवार को व्रत रखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना अत्यंत फलदायक माना गया है।

सावन: आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महीना

Sawan 2025 Monday Dates: श्रावण मास केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और आंतरिक शांति का अवसर है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रा, भजन-कीर्तन और शिव मंदिरों में दर्शन कर जीवन को सात्विक बनाते हैं। यह महीना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और आध्यात्मिक बल प्रदान करता है।

read more: काला धागा गलत जगह बांधा तो बढ़ सकती है परेशानियां, जानिए ज्योतिष शास्त्र की राय…

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कौशांबी: 3 महीने पहले मर चुकी लड़की हुई जिंदा..जिसने अंतिम संस्कार किया उसी से कर रही थी बात
Next: प्रयागराज का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, 50 हजार से अधिक लोगों की राह होगी आसान

Related Stories

Pamchkuian Temple Mp
  • सनातन

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

Hema Gupta February 28, 2026
Maa Saraswati Mandir
  • सनातन

Maa Saraswati Temple Mp: ऐसा मंदिर जहां माता का स्याही से किया जाता है अभिषेक!

Hema Gupta February 24, 2026
2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu February 21, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.