भाजपा नेताओं का संरक्षण-हेमंत कटारे
Saurabh Sharma: खबर राजधानी भोपाल से है जहां पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के सरेंडर पर सस्पेंस बना हुआ है। सौरभ के एडवोकेट ने लोकायुक्त कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है जिस पर अब कोर्ट विचार करेगी। इस आवेदन में तीन अहम बिंदुओं के तहत सौरभ शर्मा ने सरेंडर करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार सौरभ शर्मा कल कोर्ट में पेश हो सकते हैं। सरेंडर के आवेदन के बाद अदालत ने जांच एजेंसी से मामले की डायरी भी मंगवाई है।
हेंमत कटारे ने बीजेपी पर बोला हमला
Saurabh Sharma: आपको बतादें कि इसी बीच विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि सौरभ शर्मा को किस भाजपा नेता का संरक्षण मिल रहा है। कटारे ने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा कोर्ट में आवेदन डालता है और बिना गिरफ्तार हुए बाहर चला जाता है जबकि जांच एजेंसियां कुछ नहीं कर पातीं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि भाजपा नेताओं का एजेंसियों पर दबाव हो सकता है औऱ इस मामले को कोर्ट को गंभीरता से लेना चाहिए।
उप नेता प्रतिपक्ष ने भूपेंद्र सिंह पर लगाए आरोप
Saurabh Sharma: हेमंत कटारे ने भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी नोटशीट के जरिए सौरभ शर्मा की नियुक्ति करवाई थी। अब सवाल उठता है कि क्या सौरभ शर्मा को अब भी उसी तरीके से बचाया जा रहा है।
पढ़िए क्य़ा है पूरा मामला…
Saurabh Sharma: यह मामला उस समय चर्चा में आया जब 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में छापामार कार्रवाई की थी। इसके अगले दिन 19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी खाली प्लॉट पर खड़ी है जिसमें 6-7 बैग रखे हुए हैं। शक होने पर आयकर विभाग को सूचित किया गया और जब गाड़ी का कांच तोड़ा गया तो अंदर से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए। इसके बाद सौरभ शर्मा की कथित काले कारनामों का खुलासा हुआ जो एक के बाद एक सामने आते गए।
