Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • SAURABH HATYA UPDATE: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया…हत्याकांड को लेकर एक और नया खुलासा
  • देश-विदेश

SAURABH HATYA UPDATE: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया…हत्याकांड को लेकर एक और नया खुलासा

divya mistry March 21, 2025

SAURABH HATYA UPDATE: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सभी का दिल दहला दिया है। हर कोई इस वारदात से हैरत में है। मुस्कान और साहिल को जानने वाले अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इन दोनों ने मिलकर इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। अब इस के जुड़े वीडियो भी लोगों के सामने आने लगे हैं। पहले मुस्कान और साहिल का होली खेलने का वीडियो आया और अब दोनों का एक और वीडियो सामने आया है।

https://www.instagram.com/reel/DHdomlozOf6/?utm_source=ig_web_copy_link

SAURABH HATYA UPDATE
SAURABH HATYA UPDATE

प्रेमी संग जिस बेरहमी से किया कत्ल

मेरठ के ब्रह्मपुरी में रहने वाले सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग जिस बेरहमी से कत्ल किया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी दंग रह गए हैं। पति के शव को ठिकाने लगाकर दोनों ने खूब अय्याशी की। दोनों को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

हत्याकांड को लेकर एक और नया खुलासा

SAURABH HATYA UPDATE: मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। साैरभ की क्रूरता से हत्या कर शव के टुकड़ों ठिकाने लगाने के बाद आरोपी मुस्कान अपने प्रेमी के लिए सरप्राइज प्लान किया था। उसने पहाड़ों की वादियों में प्रेमी संग होली मनाई तो केक भी काटा। पब में डांस किया, नशा किया और जमकर अय्याशी की।

प्रेमी के लिए क्या था मुस्कान का सरप्राइज प्लान

पति का कत्ल करने के बाद प्रेमी संग वादियों में घूमने गई मुस्कान को लेकर आज एक और बड़ा खुलासा हुआ। सोशल मीडिया पर मुस्कान का कसोल से एक वीडियो वायरल हुआ तो एक व्हाट्सएप ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह प्रेमी साहिल को सरप्राइज देने की बात कह रही है।

SAURABH HATYA UPDATE: पति के रुपयों से प्रेमी संग जमकर की अय्याशी

सौरभ का कत्ल करने के बाद मुस्कान ने साैरभ के दिए हुए एक लाख रुपयों से जमकर अय्याशी की। उसने मेरठ से 54 हजार में एक कैब पांच से छह दिनों के लिए बुक की। इसके बाद उसने पांच दिन प्रेमी साहिल के साथ शिमला, मनाली और कसोल में गुजारे। यहां उसने प्रेमी के साथ होली खेली, पब में एन्ज्वाय किया और साहिल के साथ केक भी काटा।

SAURABH HATYA UPDATE: कैब ड्राइवर ने पुलिस को सौपा ऑडियो

दरअसल शुक्रवार को मुस्कान और साहिल को जो कैब ड्राइवर घुमाने ले गया था उसने एक ऑडियो पुलिस को सौपा। इस ऑडियो में कैब ड्राइवर से मुस्कान प्रेमी साहिल के लिए केक की मांग कर रही है। पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर ने और भी कई जानकारियों पुलिस को दी हैं।

मनाली में साहिल के जन्मदिन पर काटा सरप्राइज केक

जिन दिनों मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ पहाड़ों में घूम रही थी उसी दाैरान साहिल का जन्मदिन भी था। मुस्कान रस्तौगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के लिए मनाली में शाम सात बजे केक मंगाया था।

SAURABH HATYA UPDATE: भैया कहीं से भी एक केक लाकर हमारे रूम में रख देना..

इस ऑडियो में मुस्कान कैब ड्राइवर को कह रही है कि भैया आप न मुझे एक केक कही से भी ले आना। काॅल मत करना, मैसेज में ही बता देना मिला या नहीं। केक लेकर आप हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि यह मेरा सामान है इसे रख लो, मैं कल सुबह इसे ले लूंगा।  बस आपको इतना करना है।

कसोल के पब में किया एन्ज्वाय, खेली होली

सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों शातिर 54 हजार रुपये की कैब बुक करके हिमाचल चले गए। वहां पर शिमला और कसोल में घूमे। वहां किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

 

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना में इन गलतियो से बचें, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज!
Next: “22 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक, जानें अपना दिन | Daily Horoscope in Hindi”

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.