Saturday Lucky Color: शनिवार का दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए समर्पित है। शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता माना जाता है।कहा जाता है कि, शनिदेव का प्रिय रंग काला और नीला माना जाता हैं। सभी असमंजस में रहते हैं कि शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहने या नहीं ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को काला कपड़ा पहनने से क्या लाभ होते हैं और किन्हें इसे पहनने से बचना चाहिए।
शनिवार को पहने काला कपड़ा
शनि दोष से मुक्ति
यदि किसी की कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में है, तो शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं और शनि की कृपा प्राप्त होती है ।
स्वास्थ्य में सुधार
शनि देव का स्वास्थ्य से भी संबंध है। काले कपड़े पहनने से शनि देव की कृपा से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शनि दोष के कारण उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है।

आर्थिक समृद्धि
काले रंग को शनि देव का प्रिय रंग माना जाता है। शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि देव की कृपा से आर्थिक समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है ।
शिक्षा और बुद्धिमत्ता में वृद्धि
शनि देव की कृपा से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। शनिवार को काले कपड़े पहनने से बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है और अध्ययन में मन लगता है ।
वैवाहिक जीवन में सुख
काले कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहता है। शनि देव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।
ज्योतिष की राय
सूत्रो के मुताबिक, ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि, उनका मानना है कि शनिवार को शनि पूजा करते समय काले कपड़े पहनना शुभ होता है। काले कपड़े पहनने और दान करने से धन-धान्य में वृद्धि और शनि की प्रसन्नता प्राप्त होती है। विशेष रूप से शनि देव को काले वस्त्र अर्पित करने की परंपरा को उन्होंने अनुकूल बताया।
