Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP का गजब हाल: बदमाश पीछे पुलिस आगे
  • मध्य प्रदेश

MP का गजब हाल: बदमाश पीछे पुलिस आगे

Narendra Singh January 9, 2026

सतना पुलिस पथराव: सतना में गुरुवार रात हनुमान नगर नई बस्ती में नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. यह हमला इतना तेज था कि पुलिस के पांच से छह कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हुए. घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।

सतना पुलिस पथराव: गाली-गलौज से शुरू हुआ हंगामा

कोलगवां थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-15 के पानी की टंकी के पास कुछ नशेड़ी युवक गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पाकर दो पुलिसकर्मी बाइक से मौके पर पहुंचे। युवकों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी.

सतना पुलिस पथराव: नशेड़ियों ने पुलिस को घेरा 

हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागकर नई बस्ती की ओर चले गए। पुलिस का पीछा करते हुए जब वे बस्ती में पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद करीब 12 नशेड़ियों ने एएसआई उमेश पांडेय और चार आरक्षकों को घेर लिया। फिर अचानक पथराव शुरू हो गया।

अफरा-तफरी के बीच बचाई जान

हमले के दौरान पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें पीछे हटना पड़ा। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन खुलेआम पुलिस पर हमला कानून व्यवस्था की गंभीरता को लेकर चिंता बढ़ाता है।

सीसीटीवी फिटेज वायरल

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सतर्क है।

Also Read-Gutkeshwar Mahadev Temple: इंदौर में ऐसा मंदिर जहां पानी में डूबे हुए हैं शिवलिंग!

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यासीन मछली को हाईकोर्ट से झटका, फर्जी विधानसभा पास मामले में नहीं मिली जमानत
Next: राजनांदगांव: डेंटल कॉलेज मेस के खाने में मरा मेंढक

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.