Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Satna NEWS: सतना में चोरी, रीवा गए मालिक के घर से लाखों का सामान गायब।
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Satna NEWS: सतना में चोरी, रीवा गए मालिक के घर से लाखों का सामान गायब।

divya mistry June 28, 2025

Satna NEWS: सतना – शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आजाद चौक के पास स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपये के कीमती जेवरात व सामान चुरा ले गए। यह घटना उस वक्त घटी जब मकान मालिक सुनील रवि अपने परिवार के साथ रीवा में एक पारिवारिक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

Satna NEWS
Satna NEWS

Satna NEWS: आकलन फिलहाल किया जा रहा

घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी को खंगाला। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोरी कितनी रकम और गहनों की हुई है, इसका आकलन फिलहाल किया जा रहा है।

आरोपियों का सुराग लगाया जा सके

मकान मालिक सुनील रवि ने बताया कि वे परिवार सहित रीवा में थे और वापस लौटने पर देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Satna NEWS: चोरों की पहचान की जा सके

पुलिस का मानना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले से ही मकान की रेकी की होगी और मकान मालिक के घर से बाहर जाने का फायदा उठाया। कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि इस इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त नाकाफी साबित हो रही है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अपने घरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी है।

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही

कोतवाली थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Dwarka Police: द्वारका जिला पुलिस का साहसिक बचाव अभियान, तीन लोगों की जान बचाई
Next: Ujjain Jagannath Yatra controversy: बाबा महाकाल की नगरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान विवाद, मस्जिद पर चप्पल फेंकने से मुस्लिम समाज में आक्रोश

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.