Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • SATNA NEWS: ऑनलाइन फ्रॉड कर कियोस्क संचालकों से ठगी करने वाला दो सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

SATNA NEWS: ऑनलाइन फ्रॉड कर कियोस्क संचालकों से ठगी करने वाला दो सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

divya mistry June 7, 2025

SATNA NEWS: सतना शहर में कियोस्क सेंटरों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेंद्र सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

SATNA NEWS
SATNA NEWS

SATNA NEWS: 60,000 ट्रांसफर कर फरार

प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, एक कियोस्क संचालक, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्टेशन रोड स्थित उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और पैसे ट्रांसफर कराने का बहाना बनाकर पहले भरोसा जीता। उसने मोबाइल से ₹1,000 ट्रांसफर करवाया और नगद पैसे दिए। बाद में दुकानदार की व्यस्तता का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर ₹60,000 ट्रांसफर कर फरार हो गया।

SATNA NEWS: पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया

इसी तरह की कई शिकायतें अन्य कियोस्क संचालकों से भी मिलीं। पुलिस ने गंभीरता से जांच कर मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा — पवन कुमार सिंह (निवासी बाराबंकी, यूपी) और अंकुर सिंह (निवासी गोंडा, यूपी)। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया।

SATNA NEWS: शिकायत के बावजूद ट्रैक करना मुश्किल होता

आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से सतना पहुंचे और रीवा से बाइक किराए पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। इनका तरीका बेहद शातिर था — पहले छोटे अमाउंट का ट्रांजेक्शन करवाकर पासवर्ड देख लेते, फिर वापस आकर बड़ी रकम अपने गेमिंग अकाउंट में ट्रांसफर कर देते थे। वे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे जिनका सीधा बैंक से कोई लिंक न हो, जिससे शिकायत के बावजूद ट्रैक करना मुश्किल होता।

दो मोबाइल और ₹40,000 नगद जब्त किए गए

इनके पास से दो मोबाइल और ₹40,000 नगद जब्त किए गए हैं। पूर्व में भी इनके खिलाफ प्रयागराज समेत अन्य जिलों में ठगी के मामले दर्ज हैं।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Varahi Devi Temple Varanasi: केवल साढ़े तीन घंटे खुलता है देवी वाराही का यह अद्भुत मंदिर, काशी में छिपा है चमत्कारी रहस्य
Next: कम उम्र में भूल जाते है नाम और बातें..जानिए कारण

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.