Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • SATNA NEWS: सतना-कलिंजर मार्ग पर आलू से लदा ट्रक कठवरिया घाटी में धू-धू कर जला, ड्राइवर झुलसा
  • मध्य प्रदेश

SATNA NEWS: सतना-कलिंजर मार्ग पर आलू से लदा ट्रक कठवरिया घाटी में धू-धू कर जला, ड्राइवर झुलसा

divya mistry June 6, 2025

SATNA NEWS: मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित चित्रकूट अनुभाग के कठवरिया घाटी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आलू से लदा ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। यह ट्रक कलिंजर से सतना की ओर जा रहा था। घटना बुधवार को हुई जब ट्रक जैसे ही कठवरिया घाटी में पहुँचा, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

SATNA NEWS
SATNA NEWS

SATNA NEWS: एक बड़ा हादसा टल गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही धू-धू कर जलने लगा और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। ट्रक चालक भी इस घटना में झुलस गया, हालांकि ट्रक में सवार अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक में लदा सारा आलू जलकर खाक

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। बरौंधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, ट्रक लगभग पूरी तरह जल चुका था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन ट्रक में लदा सारा आलू जलकर खाक हो गया।

SATNA NEWS: प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया

चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

SATNA NEWS: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामान्य यातायात के लिए खोला गया

यह घटना जहां ट्रक चालक की सूझबूझ और अन्य लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा बनने से टल गई, वहीं सड़क पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। दमकल की मदद से आग पर काबू पाने के बाद सड़क को सामान्य यातायात के लिए खोला गया।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Baran robbery: लूट की वारदातों में शामिल 7 शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनते थे
Next: 37 की हुई नेहा कक्कर, जानिए ब्रेकअप, लव, शादी…और ट्रॉलिंग

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.