Satna news: सतना जिले के नागौद में किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति में हो रही समस्याओं और किसानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नागौद विधानसभा की कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह, एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी (बच्चा) के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदाम पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

Satna news: जिससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया
दरअसल, नागौद स्थित मार्कफेड गोदाम से किसानों को रासायनिक खाद यूरिया की समुचित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज़ किसानों ने हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर चक्काजाम किया था। इस घटना के बाद नागौद पुलिस ने 150 अज्ञात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे किसानों में आक्रोश और बढ़ गया।
Satna news: प्रकार की असुविधा से बचाने की मांग की गई
कांग्रेस ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल एफआईआर वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) जीतेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने की मांग की गई।
Satna news: तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए
डॉ. रश्मि सिंह ने गर्मी में घंटों लाइन में खड़े किसानों के लिए टेंट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई। इस पर एसडीएम ने तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि खाद लेने आए किसानों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अमर्यादित भाषा जैसे “कुत्ता” और “हरामजादे” जैसे शब्द कहे गए, जो बेहद आपत्तिजनक हैं। डॉ. रश्मि सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत मिश्र ने एसडीओपी रघु केसरी और नगर निरीक्षक अशोक पांडे से ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीओपी ने कहा कि यदि वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराया जाता है, तो दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
Satna news: अजय प्रजापति आदि शामिल थे
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. रश्मि सिंह, रमाकांत मिश्र, एड. वीरेंद्र सिंह छोटे, एड. मुख्तार सिद्दीकी, अखिलेश सिंह, अंकित सिंह, दीपक शर्मा, अजय प्रजापति आदि शामिल थे।
