Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • SATNA MP NEWS: सतना प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • मध्य प्रदेश

SATNA MP NEWS: सतना प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

divya mistry May 10, 2025

SATNA MP NEWS:  सतना के जैतवारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे बीते 11 दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। गोलीबारी की गंभीर घटना के बाद उन्हें पहले सतना, फिर रीवा और अंत में एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था, जहां 9 मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

SATNA MP NEWS 
SATNA MP NEWS

प्रशासन के अधिकारी मौजूद

SATNA MP NEWS:  शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सतना के महदेवा स्थित निवास लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। महदेवा मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ और मुखाग्नि उनके छोटे भाई कपिल गर्ग ने दी। इस दौरान पुलिस विभाग और प्रशासन के अधिकारी, परिजन और भारी संख्या में आमजन मौजूद थे। हर आंख नम थी और माहौल बेहद भावुक।

सलामी दी और कंधा देकर अंतिम विदाई दी

SATNA MP NEWS:  उनकी अंतिम यात्रा में सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एएसपी शिवेश सिंह, आरआई देविका सिंह सहित जिले के सभी थानों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी और कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए प्रिंस

प्रिंस गर्ग अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। बच्चों की मासूम आंखों से बहते आंसुओं ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

28-29 अप्रैल की रात घटी थी घटना

यह घटना 28-29 अप्रैल की रात घटी थी, जब जैतवारा थाने के बैरक में बंद आरोपी आदर्श शर्मा उर्फ अच्छू ने प्रिंस गर्ग को गोली मार दी थी। गोली उनके कॉलर बोन के नीचे से पार हो गई थी, जिसके बाद से ही वे गंभीर हालत में इलाजरत थे।

SATNA MP NEWS:   रिपोर्ट: मोहम्मद असलम खान, सतना

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Hapur Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई, सतेंद्र सिसौदिया ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
Next: Ballia Maharana Pratap Jayanti: भव्यता के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, युवाओं ने भारत के पाकिस्तान पर हमले पर जताई खुशी

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.