Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sarzameen Teaser OUT: ‘सरजमीन’ का टीजर हुआ रिलीज, इमोशन और थ्रिल के साथ देशभक्ति का जज्बा!
  • एंटरटेनमेंट

Sarzameen Teaser OUT: ‘सरजमीन’ का टीजर हुआ रिलीज, इमोशन और थ्रिल के साथ देशभक्ति का जज्बा!

Hema Gupta June 30, 2025

Sarzameen Teaser OUT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस काजोल – पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘सरजमीन’ का टीजर 30 जून को रिलीज कर दिया गया है। डेढ़ मिनट के टीजर में देशभक्ति, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।

Read More: Paresh Rawal 70th Birthaday: ‘बाबूराव’ का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर…

पृथ्वीराज सुकुमारन का देशभक्त अवतार…

टीजर की शुरुआत एक्शन सीन से होती है, जहां पृथ्वीराज सुकुमारन एक आर्मी ऑफिसर के रूप में जंगलों में दुश्मनों से लड़ते दिखाई देते हैं। उनके डायलॉग और अंदाज से साफ झलकता है कि फिल्म में वह एक कट्टर देशभक्त की भूमिका में हैं। उनका एक डायलॉग – “सरजमीन की सलामती से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं…” पूरे टीजर का सार है।

काजोल का रहस्यमयी किरदार…

फिल्म में काजोल पृथ्वीराज की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका लुक और अंदाज रहस्य से भरा हुआ है। कोई काजोल की ओर इशारा करके कहता है कि – “बहुत बड़ी गलती कर दी है तुमने…” फिल्म की जटिलता और गंभीरता को और गहरा करता है। काजोल हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और टीज़र में भी उनका इंटेंस लुक दर्शकों को आकर्षित करता है।

इब्राहिम अली खान बने खलनायक…

टीजर में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। वह फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। कुछ सेकंड्स के शॉट्स में ही उनके तेज-तर्रार और खतरनाक लुक ने सबका ध्यान खींच लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले इब्राहिम वेब शो ‘नादानियां’ में नजर आए थे, जहां उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल भी किया गया। लेकिन ‘सरजमीन’ में उनका नया अवतार पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

ओटीटी पर होगी रिलीज…

फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी। मेकर्स ने टीजर के साथ ही यह ऐलान कर दिया कि ‘सरजमीन’ को 25 जुलाई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Cinema/Hotstar पर रिलीज किया जाएगा। डिजिटल रिलीज का फैसला फिल्म की थीम और दर्शकों की रेंज को ध्यान में रखकर किया गया है।

डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम…

1. निर्देशक: कायोज ईरानी (बोमन ईरानी के बेटे)

2. निर्माता: करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शंस)

3. मुख्य कलाकार: पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल, इब्राहिम अली खान

4. ओटीटी प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar

5. रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025

टीजर से क्या संकेत मिलते हैं?

‘सरजमीन’ सिर्फ एक देशभक्ति फिल्म नहीं, बल्कि इसमें इमोशनल ड्रामा, हाई-ऑक्टेन एक्शन, मिस्ट्री और आतंकवाद के गंभीर मुद्दों को एक साथ पिरोया गया है। पृथ्वीराज और काजोल जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को विश्वसनीयता देती है, जबकि इब्राहिम का खलनायक रूप इसे नया आयाम देता है।

फैंस की प्रतिक्रियाएं…

टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। जहां एक ओर लोग पृथ्वीराज और काजोल की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इब्राहिम अली खान के शॉकिंग लुक ने सबको हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि-  इब्राहिम अली खान सैफ अली खान के एआई संस्करण की तरह दिखते हैं।, एक यूजर ने लिखा कि- काजोल इस गाने में फना जैसी वाइब्स दे रही हैं! रानी को खुद देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!!, एक यूजर ने लिखा कि-  Prithviraj Deserves Big films like this. He is one of the finest Actor India and have good physique।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी: स्टाम्प ड्यूटी में बड़ी छूट का ऐलान, 80% तक राहत!
Next: Nagod News: गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम भाइयों ने ब्राह्मण परिवार को बचाया, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.