मध्यप्रदेश के ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम धामनोद के दबंग एवं आदतन अपराधी कुबेर लोधी जो कि वर्तमान में सरपंच है। धामनोद ग्राम की एक आंगनवाड़ी सहायिका महिला के द्वारा अपने पद के दायित्वों का दुरुपयोग कर संबंध बनाने के आरोप लगाए गए थे। जिसमे हैदरगढ़ पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। बतादें कि सरपंच पर हैदरगढ़ सहित अन्य थानों में भी पूर्व से मामले पंजीबद्ध हैं। जिनमें कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं। हैदरगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्रकरण में आरोपी कुबेर सिंह लोधी फरार बताया गया है एवं अन्य सह आरोपियों की न्यायालय द्वारा जमानत दी जा चुकी है। हालांकि आरोप लगाने वाली महिला के द्वारा अपने कथन में यह लेख किया गया है कि धामनोद पंचायत के वर्तमान सरपंच कुबेर लोधी के द्वारा पीड़िता के पति को जान से मारने एवं पीड़िता का पुत्र जो की इंदौर में अध्यनरत है उसे अगवा कराने की धमकी देकर महिला के साथ दुराचार किया गया है।
शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’: असैसिन की भूमिका में आएंगे नजर
