Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • सरकारी बैंकों के विलय की संभावना
  • Top Story
  • फाइनेंस

सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

Ranu November 9, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार..

भारत को बड़े और वर्ल्ड क्लास बैंकों की जरूरत है और सरकार इसे संभव बनाने के लिए आरबीआई से बाचतीत कर रही है. गुरुवार को 12वें एसबीआई बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्स कॉनक्लेव में उन्होंने यह कहते हुए सरकारी बैंकों के विलय की ओर इशारा किया. वित्त मंत्री ने कहा, कि भारत बहुत सारे बड़े व विश्व स्तरीय बैंकों की जरूरत है. इसके लिए हमें आरबीआई और संबंधित बैंकों के साथ यह भी देखना होगा कि आरबीआई के पास बड़े बैंक खड़े करने के लिए क्या योजना हैं और बैंकों के कंसोलिडेशन के बारे में कुछ भी बोलने से पहले बहुत सारी चीजें करनी होंगी, और यह काम शुरू हो भी चुका है और बैंक और आरबीआई के साथ बात ज़ारी है .

बड़े बैंक बनाने का सिर्फ यही तरीका नहीं..

हालांकि, वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि बड़े बैंक बनाने का सिर्फ यही तरीका नहीं है कि सभी मौजूद छोटे बैंकों को एक साथ मिला दिया जाए. बकौल वित्त मंत्री, बैंकों को सिर्फ मिला देने से ज्यादा उनके बढ़ने और विकास करने के लिए माहौल बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत में ऐसा माहौल है लेकिन वह चाहती हैं कि यह और डायनेमिक हो.

बैंकों का विलय

बड़े और मजबूत बैंक बनाने के लिए सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई बैंकों का आपस में विलय किया है. अब तक दो बड़े विलयों में बैंक कंसोलिडेशन किया जा चुका है. अगस्त 2019 में सरकार ने चार बड़े बैंकों के मर्जर की घोषणा की थी, जिससे 2017 में जहां 27 सरकारी बैंक थे, अब उनकी संख्या घटकर सिर्फ 12 रह गई.

1 अप्रैल 2020 से यह विलय लागू हुआ.

इसमें

  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) को पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में मिला दिया गया.
  • सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) को कैनरा बैंक (Canara Bank) में,
  • इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) को इंडियन बैंक (Indian Bank) में,
  • आंध्रा बैंक (Andhra Bank) तथा कॉरपोरेशन बैंक (Corporation Bank) को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में मिला दिया गया था.

इससे पहले 2019 में …

देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank) का बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में विलय हुआ था.

2017 में…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को मजबूत बनाने के लिए उसकी पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक (Bharatiya Mahila Bank) को उसमें मिला दिया था.

आईडीबीआई का निजीकरण

इसके अलावा,

जनवरी 2019 में….

सरकार ने जनवरी 2019 में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी 51 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को बेच दी थी.  बाद में सरकार और एलआईसी ने मिलकर इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी को और बेचने की योजना बनाई.

अक्टूबर 2022 में….

सरकार और एलआईसी ने मिलकर निवेशकों से आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए प्रस्ताव (Expression of Interest) मांगे. इस योजना के तहत कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की बात कही गई थी, जिसमें सरकार की 30.48 फीसदी और एलआईसी की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है.


भविष्य के विलय की योजना

सरकार कई सरकारी बैंकों के विलय पर विचार कर रही है। इन योजनाओं में…

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडियाऔर बैंक ऑफ इंडिया को मिलाना,
  •  इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का विलय करना शामिल हो सकता है.

Read More:- Digital Gold पर SEBI की चेतावनी

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : खबर के बाद जागा प्रशासन… कागज की जगह मिली स्टील की थाली
Next: Cheetah Project: कूनो में बढ़ेगी जंगल की शान, अफ्रीका से आ रहे 8 चीते

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.