Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Effect of Alcohol in Winter: क्या सर्दियों में शराब पीने से नहीं लगती ठंड? जानिए क्या है सच्चाई…
  • Lifestyle

Effect of Alcohol in Winter: क्या सर्दियों में शराब पीने से नहीं लगती ठंड? जानिए क्या है सच्चाई…

Hema Gupta November 10, 2025

Effect of Alcohol in Winter: सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है। जैसे – जैसे तापमान गिर रहा है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलग – अलग तरीके आजमाते हैं, कोई हिटर लाता है, कोई मिट्टी के बर्तन में आग जलाकर हाथ -पैरों को गर्म करते है, तो कोई गर्म सूप या खाना खाते है, और कुछ लोग तो शराब का सेवन करते है, कुछ लोग मानते है कि शराब पीने से ठंड कम लगती है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से यह धारणा गलत है।

Read More: Gen Z Perfume Trend 2025: 2025 में परफ्यूम बिक्री में उछाल, Gen-Z बने सबसे बड़े खरीदार…

क्या शराब पीने से मिलती है गर्मी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शराब शरीर को असली गर्मी नहीं देती, बल्कि ठंड के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा देती है।

दरअसल, शराब पीने के बाद शरीर की रक्त वाहिकाएं (Blood Vessels) फैल जाती हैं। इससे स्किन की सतह पर ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे कुछ देर के लिए गर्मी का एहसास होता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि शरीर का कोर टेंपरेचर घटने लगता है, जिससे ठंड का खतरा बढ़ जाता है।

ठंड में शराब पीना हो सकता है जानलेवा…

विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में शराब का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। शराब शरीर के तापमान को तेजी से कम करती है, जिससे हाइपोथर्मिया (Hypothermia) का खतरा बढ़ जाता है।

हाइपोथर्मिया वह स्थिति है जब शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। अल्कोहल से उत्पन्न गर्मी त्वचा की सतह तक सीमित रहती है, लेकिन हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों तक यह गर्मी नहीं पहुंच पाती।

शरीर की प्राकृतिक गर्मी बनाए रखने की क्षमता में कमी..

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शराब शरीर की शिवरिंग रिएक्शन (कंपकंपी) को दबा देती है। यह कंपकंपी ठंड में शरीर को गर्म रखने की प्राकृतिक प्रक्रिया होती है।

इस प्रतिक्रिया के दबने से शरीर की प्राकृतिक हीट मेकिंग प्रक्रिया कमजोर पड़ जाती है और ठंड का असर अधिक बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर पर असर…

शराब एक डाययूरेटिक (Diuretic) होती है, यानी इसे पीने से बार-बार पेशाब लगती है। ठंड में वैसे भी लोग पानी कम पीते हैं, और बार-बार पेशाब जाने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है।

डिहाइड्रेशन से शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता घटती है, जिससे व्यक्ति को ठंड ज्यादा महसूस होती है। इसके अलावा, शराब हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

ठंड का एहसास कम होना बन सकता है खतरा…

शराब पीने के बाद व्यक्ति को ठंड कम महसूस होती है। इसी वजह से कई बार लोग बिना जैकेट या कोट के बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर का तापमान अचानक गिर जाता है।

यह लापरवाही जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती है, खासकर बुजुर्गों और हृदय रोगियों के लिए।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: UK NEWS : धार्मिक स्थलों पर शराब के खिलाफ आंदोलन तेज,तीर्थनगरी में जुलूस निकाला
Next: MP NEWS : भोपाल में लव जिहाद मामला,मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती कर मौत के घाट उतारा

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.