
20 दिनों बाद मिला युवक का कंकाल
Sarangarh Bilaigarh Skeleton Found: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 20 दिनों से लापता युवक का कंकाल और जली हुई हड्डियां मिली है। शिकारियों के करंट तार की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने शव को जला दिया।
प्रेमिका से मिलने गया था युवक
युवक मनोज साहू तेंदुदरहा गांव रात में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लौटने के दौरान सुबह 4 बजे वह जंगल सुअर के शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आ गया। हालांकि, जंगल में खून के धब्बे लगे हुए 3 डंडे भी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
Read More :- Rudrabhishek on Mahashivratri विशेष वस्तुओं का महत्व और उनके दिव्य प्रभाव
5 फरवरी से लापता था युवक
युवक मनोज साहू 5 फरवरी से लापता था। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को जंगल में खून के धब्बे और तीन लकड़ी के डंडे मिले, जिसमें भी खून लगा हुआ था। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम बुलाया गया।लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
4 संदेही हिरासत में
Sarangarh Bilaigarh Skeleton Found: 20 दिन बीत जाने के बाद…
मुखबिर की सूचना पर 4 संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि…
उन्होंने 5 फरवरी 2025 को रात करीब 12:00 बजे…
अपने गांव तेन्दुदरहा के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था।
जंगली सुअर की शिकार करने के लिए ये करंट लगाया गया था।
