
SAPNA CHOUDHARY VIRAL DANCE
Haryanvi Dance Queen Sapna: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अभी के समय पर काफी ज्यादा मशहूर है और आपको बता दें कि इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक सपना चौधरी के डांस के लाखों लोग दीवाने हैं। सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। साथ ही साथ वह हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। सपना चौधरी की दीवनगी दर्शकों में खूब देखने को मिलती है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते है।
आपको बता दें सपना चौधरी अभी के समय पर एक सेलिब्रिटी से कम नहीं है और आए दिन वह किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपने डांस के वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस मूव्स उनके चाहने वालों के जहन में बस गए हैं। लोगों को उन्होंने अपने देसी अंदाज से दीवाना बना दिया है। सपना चौधरी को देखने के लिए हजारों दर्शक उनके कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। बाउंसरों को भी फैंस को संभालना मुश्किल हो जाता है।
सपना का डांस विडियो हुआ वायरल
सपना चौधरी आए दिन अपने डांस वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सपना के मस्तीभरे डांस को देखकर भीड़ में मौजूद लोग भी नाचते नजर आ रहे हैं। उनके इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी सलवार- सूट पहने स्टेज पर बवाल मचाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में सपना का लुक और उनकी कातिल अदाएं देख दर्शक भी उनके दीवाने हो गए।
सपना चौधरी इस वीडियो में मशहूर हरियाणवी गाने ‘सलवार सूट’ पर परफॉर्म कर रही हैं।सपना हरियाणवी गाने ‘इंग्लिश मीडियम’ पर थिरकती नजर आईं। स्टेज पर सपना इसमें जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन्स ने पब्लिक को झूमने पर मजबूर कर दिया।
डांस की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की
सपना चौधरी ने आज जो डांस की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की है, वो एक दिन में नहीं मिली। सपना चौधरी दिल्ली की रहने वाली हैं, उन्होंने हरियाणवी रागनियों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी रागनियों में डांस परफोर्मेंस देना शुरू किया, जिसे खूब पसंद किया गया। सपना चौधरी यहीं से बिग बॉस, बॉलीवुड और कान्स अवॉर्ड शो तक विदेशी में रेड कार्पेट पर भी चलीं।