Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही T-20 सिरीज को संजू सैमसन ने डरबन में यादगार बना दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T-20 मुकाबले में संजू ने शानदार पारी खेली। संजू ने इस मैच में 50 गेंदों पर 107 रन बनाए।
जानिए मैच में क्या हुआ
Sanju Samson: इस मौच में संजू सेमसन के बल्ले से 10 छक्के और 7 चौके मिले। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसी के साथ संजू T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले विकेटकीपर भी बन गए।
Read More: IPL Auction: IPL-2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते है ये भारतीय खिलाड़ी
भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले T-20 में 61 रन से हराया। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में SA ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। संजू सैमसन की सेंचुरी के साथ भारत ने 202 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गया।
Sanju Samson: रवि और वरुण ने लिए 3-3 विकेट
इधर India से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने भी 3 विकेट लिए। पहला टी-20 जीतकर भारत ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा मैच 10 नवंबर को केबेरा में खेला जाएगा।
संजू सेमसन के रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने SA के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दम पर इतने रिकॉर्ड बना दिए आप उसे गिनते-गिनते आप थक जाएंगे।
Sanju Samson: संजू ने इस मौत में अपना दूसरा T20 शतक लगाया, और बैक-टू-बैक इस Format में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और विकेटकीपर बने।
- संजू T20I में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने।
- संजू T20i में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय विकेटकीपर बने।
- संजू SA के खिलाफ T-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने।
- संजू टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के (10 छक्के) लगाने वाले रोहित के बाद दूसरे खिलाड़ी बन चुके है।
- संजू सैमसन विदेश में टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं।
- संजू SA के खिलाफ टी20 में India की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
- संजू ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा शतक लगाया। एसा करके वे सुरेश रैना, दीपक हुडा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराय गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा से आगे निकल गए।
- संजू सेमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरसीज ने सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बने।
