कलेक्ट्रेट में हड़कंप
Seoni Bhrashtachar Mamla: खबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से है जहां …
भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के लिए…
हिंद शिला के संपादक संजीत सिंह बघेल ने एक अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया…
बतादें कि बघेल ने प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित दर्जनों शिकायतों पर कोई…
कार्रवाई न करने को लेकर सिवनी जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया…
और इन शिकायतों का पुलिंदा अपने शरीर पर लटका कर उनका ध्यान आकर्षित किया।
विभिन्न सरकारी विभागों में लगा भष्टाचार का आरोप
बघेल ने आरोप लगाया कि…
सिवनी जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है…
लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से न तो कोई जांच हो रही है…
और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने नगर परिषद केवलारी, जनपद पंचायत केवलारी, लखनादौन…
तथा अन्य विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई हैं…
जिनमें करोड़ों रुपयों के संदिग्ध भुगतान, फर्जी बिलों और अनुशासनहीनता के मामले शामिल हैं…
लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
watch now: Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि का भोपाल में उत्सव
बघेल ने लगाए करोड़ो के भ्रष्टाचार के आरोप
बतादें कि बघेल का आरोप है कि नगर परिषद केवलारी में…
8 करोड़ रुपयों से अधिक के संदिग्ध भुगतान हुए हैं…
जबकि सिवनी जिले की केवलारी और बरघाट विधानसभा क्षेत्रों में…
70 शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के नाम पर डेढ़ करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है।

इसके अलावा जनपद पंचायत लखनादौन और केवलारी में भी एक करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।
बिनी निविदा प्रक्रिया के हो रहे भुगतान
बघेल ने अपनी शिकायतों में यह भी आरोप लगाया कि…
कई शासकीय कर्मचारियों ने बिना निविदा प्रक्रिया का पालन किए बड़ी राशियों का भुगतान किया है और इन मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई जांच नहीं की गई है।
युवक बघेल ने कार्रवाई की मांग की
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बघेल ने लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस संघर्ष में उनका समर्थन करें और प्रशासन पर दबाव डालें ताकि इन आरोपों की जांच हो सके…
और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
read more: बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Seoni Bhrashtachar Mamla: बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ दिए गए संदेशों को नकारते हुए इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने में असमर्थ हैं…
जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बढ़ रहे हैं और वे बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं…
आखिर सरकार इस तरह के मामलों पर कब संज्ञान लेगी देखने वाली बात होगी।
