Sanjay Kapoor Funeral Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। अब 7 दिन बाद, उनका अंतिम संस्कार आज (19 जून) शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। इस बारे में परिवार ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।
Read More: Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’!
आपको बता दें कि, 53 वर्ष की उम्र में संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया।। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।
गले में सूजन के बाद बिगड़ी हालत…
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिससे उनके गले में तेज सूजन हो गई और इस एलर्जिक रिएक्शन ने हार्ट अटैक को ट्रिगर किया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
करिश्मा कपूर, बच्चे और करीना-सैफ अंतिम संस्कार में होंगे शामिल…
संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं उनकी बहन करीना कपूर और बहनोई सैफ अली खान भी मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
22 जून को दिल्ली में रखी जाएगी प्रेयर मीट…
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संजय कपूर की प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक रखी जाएगी।
संजय की कंपनी सोना कॉमस्टार ने भी एक शांति संदेश के साथ यह जानकारी साझा की।
प्रेयर मीट में चारों बच्चों के नाम का जिक्र…
प्रेयर मीट के आमंत्रण में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया कपूर और चारों बच्चों — कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस — के नाम उल्लेखित हैं। आमंत्रण में एक गुरबानी उद्धरण भी जोड़ा गया है।
“जिन्होंने नाम का स्मरण किया और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं कि उनके चेहरे उज्ज्वल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।”
संजय और करिश्मा की शादी, तलाक और रिश्तों की झलक…
संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, दोनों ने 2016 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई, फिर भी तलाक के बाद भी संजय और करिश्मा को कई बार साथ देखा गया।
प्रिया सचदेव से दूसरी शादी, दो और बच्चे….
तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से बेटी सफीरा हैं, जिन्हें संजय अपने साथ रखते थे। संजय और प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय कपूर की पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन उस शादी से कोई संतान नहीं हुई।