Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Sand mining raid in Dewas: बारातियों के भेष में अफसर पहुंचे घाट, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
  • मध्य प्रदेश

Sand mining raid in Dewas: बारातियों के भेष में अफसर पहुंचे घाट, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Aditya Mishra June 1, 2025

फिल्मी स्टाइल में प्रशासन की दबिश

Sand mining raid in Dewas: देवास जिले के सतवास क्षेत्र में शनिवार को फतेहगढ़ घाट पर प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अनोखी और फिल्मी स्टाइल में बड़ी कार्रवाई की। इस बार अफसरों ने सरकारी गाड़ियों की जगह निजी वाहन चुने और खुद देसी बारातियों के भेष में पहुंचे।

देसी भेष में अफसर, माफिया रहे अंजान

राजस्व, पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने सफेद कुर्ता-पायजामा, साफा और टोपी पहनकर खुद को आम बाराती की तरह पेश किया। घाट पर पहुंचकर टीम ने जब अचानक दबिश दी, तब तक रेत माफिया को कुछ समझ आता, वे रंगे हाथ पकड़ लिए गए।

read more: प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं

कार्रवाई के दौरान घाट से 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत भरते हुए जब्त की गईं। टीम ने मौके पर ही इन वाहनों पर केस बनाना शुरू कर दिया। कार्रवाई देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर और कन्नौद SDM प्रवीण प्रजापति के नेतृत्व में की गई।

तहसीलदार ने दी जानकारी

कन्नौद तहसीलदार अंजली गुप्ता ने बताया कि सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाया जा सके।

स्थानीयों की अपील: सतत निगरानी जरूरी

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई की सराहना की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि जब तक माइनिंग विभाग लगातार निगरानी नहीं करेगा, तब तक ऐसी छापेमारी का असर कुछ ही दिनों में खत्म हो सकता है। अब देखना ये है कि प्रशासन की यह सख्ती कितनी देर तक कायम रहती है।

Sand mining raid in Dewas: देवास के फतेहगढ़ घाट पर अवैध रेत खनन पर एक नाटकीय छापेमारी में, शादी के मेहमानों के वेश में अधिकारियों ने रेत से भरे 10 ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन द्वारा बिना सरकारी वाहनों के की गई।

read more:  “आपदा सखी योजना”: उत्तराखंड सरकार की नई पहल महिलाओं को बनाएगी आपदा प्रबंधन की अगली पंक्ति का योद्धा

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BARAN NEWS: किशनगंज पुलिस की सतर्कता से पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम, 5 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार
Next: Sushasan Tihar: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का समापन

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.