तीसरे दिन मऊसहानियां में होगा भोज
नौगांव में कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ

Bageshwar Dham:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा जारी है. तीसरे दिन की यात्रा की शुरुआत पेप्टिक टाउन से हुई। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यात्रा मऊसहानियां के महाराजा छत्रसाल शौर्यपीठ पर महाराजा छत्रसाल को प्रणाम करते हुए दोपहर भोज के बाद आगे बढ़ती हुई नौगांव पहुंचेगी।
Bageshwar Dham:सनातन हिंदू पदयात्रा का तीसरा दिन

नौगांव के शांति कॉलेज में यात्रियों का रात्रि विश्राम है. यहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा. कवि सम्मेलन में देश के अनेक राष्ट्रवादी कवियों के साथ-साथ कुमार विश्वास और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल होंगी.
Bageshwar Dham:दूसरे दिन ये रहा पड़ाव
शुक्रवार को बागेश्वर बाबा ने शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे कदारी फार्मेसी कॉलेज से यात्रा की शुरुआत की. कदारी से गठेवरा होते हुए यात्रा छतरपुर शहर में प्रवेश हुई. छत्रसाल चौराहे पर धीरेन्द्र शास्त्री ने सभा को संबोधित किया. सभा में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से BJP विधायक टी राजा भी शामिल हुए. हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा कि महाराज जी ने काफी अच्छा संकल्प लिया है. वह सभी धर्म के लोगों को एक साथ जोड़कर हिंदू राष्ट्र बना रहे हैं. गुरु ने हिंदुओं को जगाने के लिए एकता की रैली निकाली है. मैं भी इसमें शामिल होने आया हूं.
Bageshwar Dham:सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन हुए
शुक्रवार शाम को यात्रा नौगांव रोड के पेप्टेक टाउन पहुंची. यहां रात्रि भोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रवचन हुए. पेप्टेक टाउन में दिल्ली की गायिका शीतल पाण्डेय, बिन्नू रानी और हिमालय यादव ने प्रस्तुति दी. शुक्रवार को बागेश्वर बाबा ने 17 किलोमीटर का सफर तय किया. गुरुवार को उन्होंने 20 किमी का सफर तय किया था. धीरेंद्र शास्त्री 9 दिन में बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक 160 किमी का सफर करेगी. इसमें कुल 8 पड़ाव होंगे.
Bageshwar Dham:24 नवंबर का ये है शेड्यूल
24 नवंबर को देवरी रेस्टहाउस में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध बुंदेली गायिका कविता शर्मा और प्रख्यात गायिका अंजली द्विवेदी अपनी प्रस्तुति देंगी. 25 नवंबर को मऊरानीपुर में संजय दत्त, पहलवान खली, कॉमेडियन श्याम रंगीला और वीआईपी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे. 26 नवंबर को गुजरात के मशहूर लोकगायक कीर्तिदान गढ़वी और 27 नवंबर को कन्हैया मित्तल यात्रा में हिस्सा लेंगे.
बता दें कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम से 21 नवंबर को सनातन हिंदू पदयात्रा की शुरुआत की है। यात्रा 9 दिन में रामराजा मंदिर ओरछा तक करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। इसके कुल 8 पड़ाव होंगे।
