Sanatan Cricket League SPL Begins: सनातन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। 12 मार्च यानी की आज से इंदौर शहर में चार दिवसीय SPL टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जोकि 15 मार्च तक चलेगा।
आज उद्धाघाटन सत्र है। इसके बाद 13 , 14, 15 मार्च को 3-3 मैच होंगे। इस पूरे लीग की तैयारी कर ली गई है। इस सनातन प्रीमियर लीग के लिए 125 युवाओं का चयन किया गया है। इसका नेतृत्व कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे ये दिग्गज
SPL के फाउंडर विजय शर्मा और योगेश शर्मा ने बताया कि- उद्घाटन सत्र में कई एक्टर्स और साधु-संत शामिल होंगे। इस दौरान इंद्रेश महाराज और पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है इस टूर्नामेंट का उद्देश्य
सनातन प्रीमियर लीग कराने का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ाने से है। आयोजन के माध्यम से आधुनिक खेलों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरुक करना है। चयनित प्लेयर्स के आवास सहित अन्य व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।

SPL के प्रवक्ता सुमेंद्र तिवारी का बयान
प्रवक्ता ने कहा कि- ‘उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो आम तौर पर गांवों या सड़कों पर क्रिकेट खेलते हैं, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग जैसा अनुभव कर सकें। इसे IPL की तरह एक बड़ा आयोजन बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि इस लीग को शुरू करने का देवकीनंदन ठाकुर का एक बड़ा उद्देश्य यह भी है कि गरीब और वंचित बच्चों तथा युवाओं को गलत रास्तों से दूर रखा जाए।’

इस टूर्नामेंट में 8 टीमें होंगी शामिल
सनातन प्रीमियर लीग में 8 टीमें शामिल होंगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली और गुजरात से करीब 120 प्लेयर आएंगे। आयोजकों ने बताया कि- इस लीग के दौरान ज्यादातर प्लेयर गरीब परिवार से हैं।
इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, उमेश यादव, पीयूष चावला और मोहित शर्मा टीमों के मेंटर की तौर में नजर आएंगे।

1 रन पर 500 रुपए
SPL के दौरान बनाए गए हर एक रन पर 500 रपए रखें जाएंगे। यह पूरी राशि एसिड अटैक पीड़ितों को दान की जाएगी।
साथ ही बताया गया कि- टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ट्रॉफी को भारत के कई तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा।
विजेता टीम को मिलेगा 31 लाख का पुरस्कार
SPL टूर्नामेंट में जो टीम जीतेगी उसे 31 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। रनर-अप टीम को 15 लाख रुपए मिलेगा। वहीं जितने प्लेयर पार्टीसिपेट करेंगे सबको 11-11 हजार दिए जाएंगें।
‘मैन ऑफ द मैच’ बनने वाले को 21 हजार रुपए और 16 हजार के जूते इनाम में दिए जाएंगे। वहीं जो ‘मैन ऑफ द सीरीज’ को एक कार दी जाएगी, जिन लोगों को ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर को मोटर साइकिल दी जाएगी।
