Sana Mother Passed Away: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी – मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना खान की ऊपर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा और उनकी मां सईदा का मंगलवार को निधन हो गया। सना ने इस दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ साझा किया। उन्होंने लोगों से अपनी मां के लिए दुआ की गुजारिश की है।
सना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी…
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैयहि राजिउन। मेरी प्यारी मां सईदा अब अल्लाह के पास चली गई हैं। वह लंबे समय से बीमार थीं।”
उन्होंने नमाज-ए-जनाजा के बारे में भी जानकारी दी, जो मंगलवार रात ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।

एक्ट्रेस ने मां के साथ बिताए साझा किए थे अनमोल पल…
सना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। वर्ष 2023 में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी मां उनके जूतों के फीते बांधती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “मां का प्यार सबसे सच्चा और निस्वार्थ होता है।” सना ने कई बार अपनी मां को अपने जीवन और फैसलों का प्रेरणा स्रोत बताया है।
View this post on Instagram
सना खान ने 2020 में छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री…
2005 में सना ने फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ 50 से अधिक विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बिग बॉस सीजन 6 में तीसरे स्थान पर आने के बाद उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई। हालांकि, 2020 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

शादी और आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख
फरवरी 2019 में सना ने कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस से अपने रिश्ते का खुलासा किया था, लेकिन एक साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। 8 अक्टूबर 2020 को सना ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की कि वे फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। 21 नवंबर 2020 को उन्होंने गुजरात के सूरत में मौलाना मुफ्ती अनस सैयद से शादी की और अपना नाम सय्यद सना खान कर लिया। अब वे धार्मिक जीवन जी रही हैं, उनके दो बच्चे हैं और वे सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय हैं।
View this post on Instagram
