Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Samantha Raj Nidimoru Dating: क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा? सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Samantha Raj Nidimoru Dating: क्या राज निदिमोरु को डेट कर रहीं सामंथा? सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर वायरल…

Hema Gupta November 8, 2025

Samantha Raj Nidimoru Dating: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में लिए गए फैसले और एक्सपीरियंस के बारे में बात की। लेकिन इस पोस्ट में शामिल एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया। इस तस्वीर में सामंथा फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ नजर आ रही हैं।

Read More: Zarine Katrak Passes Away: जायद खान की मांजरीन कतरक का निधन!

ब्लैक ड्रेस में नजर आईं सामंथा…

फोटो में सामंथा ब्लैक लेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि राज निदिमोरु ब्लैक सूट में दिखाई दिए। दोनों कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते नजर आए। राज का एक हाथ सामंथा की कमर पर है, जबकि सामंथा दोनों हाथों से उन्हें थामे हुए पोज दे रही हैं। यह तस्वीर सामंथा के फ्रैगरेंस लॉन्च इवेंट की है, जो हाल ही में आयोजित हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

पोस्ट में लिखा- “छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हूं”

सामंथा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा –

“दोस्तों और परिवार से घिरी हुई हूं। पिछले डेढ़ साल में मैंने करियर में कुछ सबसे हिम्मत भरे कदम उठाए हैं। मैंने रिस्क लिए, अपनी इंट्यूशन पर भरोसा किया और सीखते हुए आगे बढ़ी। आज मैं इन छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं इतने मेहनती और ईमानदार लोगों के साथ काम कर रही हूं। यह तो बस शुरुआत है।”

फैंस के रिएक्शन..

फैंस के रिएक्शन – ‘क्या अब यह ऑफिशियल है?’ इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। कुछ ने उन्हें बधाई दी, तो कई लोगों ने सवाल किया कि क्या सामंथा और राज ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक यूजर ने लिखा – “अब यह ऑफिशियल है।”, दूसरे ने लिखा – “अगर यह सच है तो बहुत खुशी होगी।”

‘द फैमिली मैन 2’ से शुरू हुई बॉन्डिंग…

सामंथा और राज की नजदीकियां वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान बढ़ीं। बताया जाता है कि इसी प्रोजेक्ट के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और वे कई बार साथ में नजर आए।
राज ने सामंथा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘शुभम’ में भी सहयोग किया था।

अब तक दोनों का नहीं आया कोई ऑफिशियल बयान…

हालांकि अब तक सामंथा और राज निदिमोरु में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी तस्वीरें और सार्वजनिक उपस्थिति चर्चाओं को और हवा दे रही हैं।

दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो…

सामंथा ने 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

वहीं राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी, और रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का तलाक 2022 में हो गया था।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब “सीएम साय”
Next: Bihar Election 2025: बिहार में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बैक टू बैक कार्यक्रम

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
  • 2 दिन के वाराणसी दौरे पर CM योगी, नए प्रोजेक्ट की समीक्षा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.