आर्य समाज में सात फेरे लेकर दिया वचन,पुलिस से मांगी सुरक्षा

MP NEWS: मध्यप्रदेश में लवजिहाद की तमाम खबरे आपने सुनी होगी लेकिन ग्वालियर में कुछ अलग हुआ है.जहां युवक सलमान ने अपनी प्रेमिका की खातिर धर्म परिवर्तन का फैसला लिया है
MP NEWS: सलमान ने आर्य समाज में लिए सात फेरे
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में युवक-युवती एक-दूसरे का हाथ थामकर SP ऑफिस पहुंचे प्रेमी मुस्लिम समुदाय से है, तो प्रेमिका हिंदू समुदाय से है, लेकिन इस बार इसे लव जिहाद नहीं कहा जा रहा है। अपने प्यार के लिए लड़का लड़की के हिंदू धर्म को अपनाना चाहता है। उसने कहा कि वह प्यार के लिए हिंदू धर्म अपनाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रेमिका का कहना है कि, मेरे लिए अब सब कुछ यही है। इस लव मैरिज का विरोध दोनों के परिवार कर रहे हैं। अब इस प्रेमी जोड़े ने हिम्मत कर पुलिस से सुरक्षा की मांगी है।
MP NEWS: 13 सितंबर को की थी शादी
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास स्थित संजय नगर का है। संजय नगर निवासी विक्की उर्फ सलमान खान को पास ही रहने वाली एकता कुमारी से प्यार हो गया। बचपन से दोनों साथ खेले थे और परिवार में आना जाना था। कुछ दिन पहले दोनों ने अपने-अपने धर्म, समाज व परिवार की परवाह न करते हुए घर से भागकर दिल्ली में 13 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों शादी कर ली। शादी करने के बाद 24 सितंबर को दोनों ग्वालियर वापस लौट आए। इसके बाद वह ग्वालियर के हाईवे स्थित गिरवाई इलाके में किराये पर रूम लेकर रहने लगे थे। इस दौरान एक दूसरे के परिजन दोनों को तलाशते हुए मारपीट करने के लिए ढूंढ़ रहे थे।
MP NEWS: दोस्ती, दुश्मनी में बदली
अभी तक विक्की और एकता के परिवार आपस में भाइयों की तरह रहते थे, लेकिन उनके प्रेम विवाह के बाद हालात बदल गए। इलाके में हिंदू-मुस्लिम और लव जिहाद जैसे वातावरण से तनाव फैल गया। इस मामले में युवा प्रेमी जोड़ा ने एसपी ग्वालियर के पास पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के उम्र से संबंधित वैरिफिकेशन के बाद शादी से जुड़े दस्तावेज भी चेक किये। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजन ने भी थाने में मुस्लिम युवक के परिजन द्वारा मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज की है।
MP NEWS: सलमान बोला- हिंदू धर्म अपनाऊंगा
इस मामले में सलमान का कहना है कि, इस शादी के लिए उसके परिवार वाले पहले राजी थे, लेकिन एकता के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं, लेकिन फिर भी हमने खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। वह एकता से बहुत प्यार करता है, इसलिए वह अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाएगा। इसके साथ ही दोनों ने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग भी की है।
