Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’!
  • एंटरटेनमेंट

Salman on Aamir Gauri Relationship: सलमान ने बोला – ‘शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे..’!

Hema Gupta June 18, 2025

Salman on Aamir Gauri Relationship: कॉमेडी की दुनिया का सुपरहिट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रहा है। इस शो का तीसरा सीजन शनिवार, 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे।

Read More: Harbhajan-Geeta New Show: पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी का नया चैट शो ‘Who’s The Boss’ लॉन्च!

प्रोमों किया जारी…सलमान और कपिल का मस्ती भरा अंदाज…

बुधवार को नेटफ्लिक्स ने एपिसोड का मजेदार प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान पूरी मस्ती के मूड में दिखे। प्रोमो में जहां एक तरफ वह अपनी हालिया फ्लॉप फिल्म ‘सिकंदर’ पर खुद ही मजाक उड़ाते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल दाग दिया।

सलमान ने अमिर का उड़ाया मजाक?

जब कपिल ने पूछा कि, “आमिर भाई तो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से सबको मिलवा चुके हैं, लेकिन आप तो कुछ कर ही नहीं रहे,” तो इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “आमिर की बात ही अलग है, वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को परफेक्ट नहीं बना लेगा…!”

सलमान के इस मजेदार जवाब पर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू हंसी से लोटपोट हो गए।

आमिर ने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रैंस से मिलवाया..

आमिर खान ने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मुलाकात की और अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सभी को मिलवाया। आमिर ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से गौरी को डेट कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी के साथ वह स्थिर महसूस करते हैं और उनके बच्चे भी इस रिश्ते से खुश हैं।

सलमान ने अपनी ही फिल्‍म ‘सिकंदर’ का उड़ाया मजाक…

”द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए प्रोमो में सलमान खान अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं। शो के सेट पर जब सलमान के लुक में कई फैंस पहुंचे, तो खुद सलमान ने अपनी हालिया फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी।

सलमान ने एक फैन से हंसते हुए पूछा, “और सब ठीक चल रहा है ना? ‘सिकंदर’ से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?” — उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

प्रोमो में आगे कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर भी शाहरुख और सलमान के गेटअप में मंच पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आते हैं।

आमिर की नई गर्लफ्रेंड की पहचान…

गौरी स्प्रैट बैंगलोर की रहने वाली हैं और आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। वह एक पेशेवर हेयरड्रेसर हैं और मुंबई में बीब्लंट सैलून चलाती हैं। गौरी की मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनका एक छह साल का बेटा भी है। आमिर और गौरी की मुलाकात उनके कजिन के माध्यम से डेढ़ साल पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।

गौरी और आमिर की लव स्टोरी कैसे हुई शुरू…

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मुलाकात उनके कजिन के माध्यम से डेढ़ साल पहले हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। आमिर ने बताया कि वह गौरी के साथ स्थिर महसूस करते हैं और उनके बच्चे भी इस रिश्ते से खुश हैं

आमिर की पूर्व पत्नियों के साथ रिश्ते: ‘हम अभी भी साथ हैं’

एक्टर ने अपनी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ अपने अच्छे रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह दोनों के साथ अच्छे संबंधों में हैं और कई मायनों में वे अभी भी साथ हैं। आमिर ने यह भी कहा कि उन्होंने गौरी को मीडिया के लिए तैयार किया है, क्योंकि वह इस पागलपन के लिए तैयार नहीं थीं।

सलमान पर आमिर की मजेदार चुटकी…

सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती और आपसी मस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों सुपरस्टार्स अक्सर एक-दूसरे पर हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर से पूछा कि क्या सलमान भी कभी अपनी ‘गौरी’ ढूंढ़ सकते हैं? तो आमिर ने हंसते हुए बेहद मजेदार जवाब दिया।

उन्होंने कहा –

“सलमान को भी अपनी गौरी ढूंढ़नी चाहिए… लेकिन अब वो क्या ढूंढेगा!”

आमिर के इस बयान पर सभी हंस पड़े। ये पहली बार नहीं है जब आमिर और सलमान के बीच इस तरह की मजाकिया बातचीत हुई हो। दोनों सितारे दशकों पुरानी दोस्ती शेयर करते हैं और अक्सर सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज़ में चुटकियां लेते रहते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Harbhajan-Geeta New Show: पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी का नया चैट शो ‘Who’s The Boss’ लॉन्च!
Next: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा: जल संरक्षण पर जोर

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.