salman-khan-us-tour

सलमान के यूएस दौरे के नाम पर फैन्स से ठगी

By : Ranu
सलमान के यूएस दौरे के नाम पर फैन्स से ठगी

एक्टर ने सफाई देते हुए कहा- कानूनी कार्रवाई करेंगे

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी टीम ने एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को सचेत किया है। इसके साथ ही अभिनेता की टीम ने उन प्रशंसकों को चेतावनी जारी की है जो सलमान के आगामी अमेरिकी दौरे के लिए टिकट बुक कर रहे हैं।

salman khan us tour

टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सलमान फिलहाल कोई टूर नहीं कर रहे हैं. यह भी कहा गया है कि अमेरिका घूमने के नाम पर पैसे ऐंठने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सलमान ने खुद भी शेयर किया है ये स्टेटमेंट

इस स्टेटमेंट को खुद सलमान खान ने भी शेयर किया है. इसमें लिखा है, 'आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान या उनसे जुड़ी किसी कंपनी या उनकी टीम ने अमेरिका में कोई कॉन्सर्ट आयोजित नहीं किया है।'

बयान में कहा गया है, 'कोई भी दावा कि सलमान खान कॉन्सर्ट आयोजित करने जा रहे हैं, पूरी तरह से गलत है । कृपया उन पर भरोसा न करें. ऐसे किसी भी ई-मेल, मैसेज या विज्ञापन को सच न मानें. ऐसी झूठी अफवाहें फैलाने वालों और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Lawrence Bishnoi


सलमान ने पिछले साल अमेरिका और कनाडा का दौरा किया था. दरअसल सोशल मीडिया पर अमेरिकी दौरे की आड़ में दावा किया गया था कि एक्टर 5 अक्टूबर को अमेरिका के आर्लिंगटन थिएटर में परफॉर्म करेंगे.

इस इवेंट के टिकट यह कहकर बेचे जा रहे हैं कि सलमान जल्द ही अमेरिका दौरे पर जाएंगे। यह मामला सामने आते ही सलमान खान और उनकी टीम ने एक ऑफिशियल नोट जारी कर सच्चाई बताई. इससे पहले सलमान के मैनेजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया था कि यह प्रोग्राम फर्जी है।

मैनेजर के चेतावनी देने से पहले सलमान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने भी एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट कर चेतावनी दी थी . उन्होंने एक ऑनलाइन टिकटिंग साइट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि कैसे फैन्स से ठगी की जा रही है।

'बिग बॉस 18' होस्ट करेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिलहाल फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ईद 2025 पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह जल्द ही बिग बॉस सीजन 18 को होस्ट करते नजर आएंगे। सोमवार को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने शो का टीजर जारी किया.

salman khan us tour

salman khan us tour