वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिखाया कड़ा रुख
बिग बॉस 18 का वीकेंड का वार हमेशा ही कंटेस्टेंट्स के लिए खास होता है, और इस बार भी सलमान खान ने अपनी सख्त शब्दों से करणवीर मेहरा को चौंका दिया। शो के होस्ट सलमान खान ने करणवीर को अपने खेल को लेकर फटकार लगाई और उन्हें घर से बाहर जाने तक की सलाह दी। दरअसल, टिकट टू फिनाले वीक में करणवीर मेहरा ने खुद के लिए खेलने की बजाय अपनी दोस्त चुम दरांग का सपोर्ट किया। सलमान ने करणवीर से इस बारे में सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने चुम के लिए क्यों खेला और खुद के लिए क्यों नहीं।
सलमान खान का गुस्सा: “आपके लिए ये शो बहुत छोटा है”
सलमान खान ने कहा, “अगर आप इतने महान हैं, तो मैं कहता हूं कि ये शो आपके लिए बहुत छोटा है। इस घर में आपको होना ही नहीं चाहिए, करण।” सलमान ने इसे जारी रखते हुए करणवीर को कहा, “आओ बाहर, करण।” इस दौरान सलमान की बातें सुनकर करणवीर मेहरा काफी निराश नजर आए। यह पल उनके लिए काफी भावनात्मक था क्योंकि उन्होंने खुद को एक अच्छे दोस्त के रूप में साबित करने की कोशिश की थी, लेकिन सलमान ने इसे उनकी कमजोरी के रूप में लिया।
चुम के लिए खेलना और ओवरकॉन्फिडेंस का सवाल
सलमान खान की फटकार के बाद सोशल मीडिया पर करणवीर के बारे में mixed reactions आए। एक यूजर ने लिखा, “मेकर्स ने कहा था कि शो रिश्तों पर आधारित है, तो अगर कोई रिश्ते निभाता है तो भी परेशानी है।” वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि करणवीर मेहरा को दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है, लेकिन मेकर्स को ये पसंद नहीं आ रहा। एक अन्य यूजर ने कहा, “जब दिग्विजय राठी के लिए नहीं खेला था, तो करण को डांट पड़ी थी, और अब चुम के लिए खेला तो वो महान हो गए?”
सना ने रेस्टोरेंट में किया हलाल मांस पर सवाल, वायरल हुआ वीडियो
