Salim Khan Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें 17 फरवरी मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया की उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनका सर्जिकल प्रोसीजर किया। उन्हें कुछ टाइम के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया।
इसी बीच लीलावती हॉस्पिटल के एक डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी, इसके बाद सलमान ने इस पर नाराजगी जाहिर की और डॉक्टर्स को निर्देश दिएं कि उनके पिता से जुड़ी कोई अपडेट किसी मीडिया पर को न दी जाए।
हेल्थ डिटेल्स देने पर भड़के सलमान
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और उनके परिवार के लोग चाहते हैं कि सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी किसी भी अपडेट को देने से मना किया गया है। सलीम खान से जुड़ी हर अपडेट प्राइवेट रखने के निर्देश दिए है।
करीबी सूत्र ने कहा कि –
‘सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। परिवार ने साफ किया है कि अब कोई मेडिकल डिटेल शेयर न की जाए। उनका कहना है कि अटकलों और बेवजह चर्चा से बचना जरूरी है।’
सलीम खान को देखने पहुंच रहें सेलेब्स
गुरुवार के दिन आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे। और फिल्म बैटल ऑफ गलवान में साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा भी पहुंची। इसके अलावा सलमान और उनके परिवार का हर सदस्य हॉस्पिटल के रोज चक्कर लगा रहें हैं।
कुछ दिन पहले डॉक्टर ने मीडिया को दी थी हेल्थ अपडेट
बुधवार के दिन लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- ‘सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है।’
डॉक्टर ने आगे कहा कि-
‘फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं।’
