Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Salman New Bulletproof Car: भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार!
  • एंटरटेनमेंट

Salman New Bulletproof Car: भाईजान ने खरीदी एक और बुलेटप्रूफ कार!

Hema Gupta June 27, 2025

Salman New Bulletproof Car: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। अब एक बार फिर से भाईजान चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी लग्जरी और हाई-सेफ्टी से लैस नई कार। सलमान ने हाल ही में एक बुलेटप्रूफ कार खरीदी है। आइए जानते है उसकी कीमत और फिचर्स के बारें में…

Read More: ‘Maa’ Movie Release Today:हॉरर और इमोशन से भरी फिल्म में काजोल का दमदार अवतार, जानिए रिव्यू और कहानी…

मर्सिडीज बेंज-मेबैक GLS 600: सलमान की नई बुलेटप्रूफ कार…

खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने जो नई बुलेटप्रूफ कार खरीदी है, वह Mercedes Benz Maybach GLS 600 SUV है। इस कार की कीमत करीब 3.5 करोड़ से लेकर 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। यह कार न केवल लग्जरी के मामले में अव्वल है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी इसे टॉप क्लास माना जाता है।

बताया जा रहा है कि सलमान इस मॉडल की बुलेटप्रूफ वर्जन खरीदने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लग्जरी SUV में दमदार फीचर्स…

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार सिर्फ एक प्रीमियम SUV नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस का पावरहाउस है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव मौजूद है। यह SUV महज 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

पहले भी बुलेटप्रूफ कारें खरीद चुके हैं भाईजान..

सलमान खान के पास पहले से ही दो बुलेटप्रूफ गाड़ियां हैं – टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 और निसान पेट्रोल SUV। इन गाड़ियों में हाई-लेवल सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जैसे –

1. बम ब्लास्ट रेसिस्टेंट बॉडी।

2. बुलेटप्रूफ विंडो ग्लास।

3. टिंटेड विंडोज (प्राइवेसी के लिए)।

4. इंडिकेटर और अटैक सेंसर टेक्नोलॉजी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों

आपको बता दें कि, सलमान खान को पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करते हुए ये बुलेटप्रूफ कारें खरीदी हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

14 अप्रैल 2024 में हुआ था हमला..

2024 में 14 अप्रैल को सुबह करीब 4 बजकर 52 मिनट पर सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइकसवार शूटरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली सलमान के घर की दीवार पर लगी थी, उस समय सलमान खान घर पर ही थे। इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

सलमान को Y+ कैटेगरी की दी गई सुरक्षा..

साल 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। तब से उनके साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं और 1 या 2कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।

एक्टर की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

सलमान खान का वर्कफ्रंट…

सलमान खान को आखिरी बार इस साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आईं। ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 177 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

‘बिग बॉस 19’ से करेंगे वापसी…

सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब फैंस को उनका इंतजार है उनके लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ अगस्त से शुरू हो सकता है, जिसमें सलमान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mahatma Gandhi English Medium School Admission 2025: अब बिना लॉटरी मिलेगा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दाखिला, सरकार ने बदली एडमिशन नीति
Next: Madhya Pradesh BJP President 2025: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आएंगे

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.