Salman On Marriage Viral Video: कॉमेडियन कपिल शर्मा का फेमस शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है, बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स पर 21 जून 2025 को स्ट्रीम किया जाएगा। और शो में गेस्ट के रुप में बॉलीवुड के फेमस स्टार सलमान खान दिखाई देंगे, उसका एक क्लिप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान कपिल शर्मा के शो में स्टेज पर खड़े हैं। शादी, तलाक, एलीमनी का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहें हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Sidhu Returns to Kapil Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 6 साल बाद नवजोत सिद्धू की वापसी…
सलमान खान का वीडियो वायरल…
एक्टर ने मजाकिए अंदाज में शादी और तलाक पर कहा कि- “पहले लोग एक दूसरे के लिए सैक्रिफाइस करते थे। अब रात को एक टांग आ जाती है तो उस पर डिवोर्स हो जाता है। खर्राटे ले लेते हैं तो डिवोर्स हो जाता है। छोटी सी मिसअंडरस्टेंडिंग पर डिवोर्स हो जाता है। चलो डिवोर्स हो गया, उसके बाद वो आधे पैसे लेकर भी चली जाती है।”
उनके ऐसा कहने अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू जोर – जोर से हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में लोगों के रिएक्शन…
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के तरह – तरह के रिएक्शन सामने आ रहें है, एक यूजर ने लिखा कि – ‘आपने बिल्कुल सही कहा शादी बिजनेस बन गया है’, एक ने लिखा कि – ‘इसीलिए भाई ने शादी नहीं की’ एक यूजर ने लिखा कि – “आखिरकार भाईजान ने मर्दों की साइड ली’, एक ने लिखा, “BHAI SAID – तू लड़की के पीछे भागेगा, लड़की पैसा लेके भागेगी।”
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से होगा शुरू
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मोस्ट अवेटेड तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। यह शो पहले ही दर्शकों के बीच अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और सेलिब्रिटी बातचीत के कारण जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुका है।
पहले दो सीजन रहे सुपरहिट…
पहला सीजन 30 मार्च 2024 को शुरू हुआ था और 13 एपिसोड के बाद 22 जून 2024 को खत्म हुआ।
दूसरा सीजन 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक चला और इसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
अब तीसरे सीजन से एक बार फिर हास्य और मनोरंजन की नई शुरुआत होने जा रही है।
टीम में वही पुराना स्वाद, साथ में नई झलक…
शो का फॉर्मेट कपिल शर्मा के पुराने शो जैसा ही रहेगा, जिसमें सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ मजेदार बातचीत और कॉमिक एक्ट्स शामिल होंगे।
टीम में इस बार सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर
भी मौजूद रहेंगे। इन सभी कलाकारों की जुगलबंदी पहले भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है।
शो में सिद्धू की वापसी…
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर कर सिद्धू की वापसी की घोषणा की। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे शो में वापसी की बात करते नजर आ रहे हैं।
अर्चना पूरन सिंह रहेंगी शो का हिस्सा…
सिद्धू की वापसी के बावजूद अर्चना पूरन सिंह शो में बनी रहेंगी। दोनों को एक साथ मंच साझा करते देखा जाएगा। शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा— “अर्चना जी, अब आप चुप कर जाइए, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे।” सिद्धू पहले भी कह चुके हैं कि वे तभी लौटेंगे जब अर्चना उनके साथ होंगी।

