Salman on Kapil Sharma Show:’द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 3 की वापसी धमाकेदार रही, और पहले ही एपिसोड में मेहमान बने सलमान खान। शो में उन्होंने ना सिर्फ अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से सुनाए बल्कि भाई सोहेल खान की शादी और तलाक को लेकर ऐसा तंज कसा कि कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू समेत सभी हंसते रह गए।
View this post on Instagram
“अब वो भी भाग गईं” – सोहेल की शादी पर सलमान का मजाक
सलमान खान ने शो के दौरान सोहेल खान और एक्स-भाभी सीमा सजदेह की शादी का जिक्र करते हुए मजाकिया लहजे में कहा,
“उसी दौरान सोहेल ने भागकर शादी कर ली… अब वो भी भाग गई!”
सलमान की ये बात सुनकर शो के सभी मेहमान और ऑडियंस ठहाके लगाकर हंस पड़ी।
सीमा और सोहेल ने की थी लव मैरिज, 24 साल बाद टूटा रिश्ता..
सोहेल खान और सीमा सजदेह ने आर्य समाज मंदिर में भागकर शादी की थी और बाद में 1998 में निकाह किया था। उनका रिश्ता 24 साल तक चला और उनके दो बेटे – निर्वाण और योहान हैं। लेकिन 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

सलमान ने सुनाया दोस्त अविनाश का किस्सा…
शो में सलमान ने अपने फोटोग्राफर दोस्त अविनाश गोवारिकर की भी मजेदार कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि अविनाश कुछ दिनों के लिए उनके घर रहने आए थे, लेकिन दो साल तक वहीं टिके रहे। जब सलमान ने पूछा कि सलमान ने जब अविनाश से पूछा कि वह अपार्टमेंट किराए पर लेने वाले थे,, तो अविनाश ने बताया कि उन्होंने तो घर ले लिया है, लेकिन उसे किराए पर दे दिया। और सलमान चौंक गए।
‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल अब्दुल कलाम से लिया था इंस्पिरेशन..
सलमान खान ने शो में खुलासा किया कि फिल्म तेरे नाम में उनका जो हेयरस्टाइल था, वह किसी स्टाइल आइकन से नहीं बल्कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था। उन्होंने कहा,
“मैंने सोचा कि छोटे शहरों का हीरो लंबे बालों वाला होता है। पुराने जमाने के ज्यादातर हीरो भी लंबे बाल रखते थे। वहीं से मुझे आइडिया मिला।”

सलमान ने अमिर का उड़ाया मजाक?
जब कपिल ने पूछा कि, “आमिर भाई तो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से सबको मिलवा चुके हैं, लेकिन आप तो कुछ कर ही नहीं रहे,” तो इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, “आमिर की बात ही अलग है, वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को परफेक्ट नहीं बना लेगा…!”
सलमान के इस मजेदार जवाब पर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू हंसी से लोटपोट हो गए।
आमिर ने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रैंस से मिलवाया..
आमिर खान ने 14 मार्च को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से मुलाकात की और अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सभी को मिलवाया। आमिर ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से गौरी को डेट कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौरी के साथ वह स्थिर महसूस करते हैं और उनके बच्चे भी इस रिश्ते से खुश हैं।

सलमान ने अपनी ही फिल्म ‘सिकंदर’ का उड़ाया मजाक…
”द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए प्रोमो में सलमान खान अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आते हैं। शो के सेट पर जब सलमान के लुक में कई फैंस पहुंचे, तो खुद सलमान ने अपनी हालिया फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर मजाकिया टिप्पणी कर दी।
सलमान ने एक फैन से हंसते हुए पूछा, “और सब ठीक चल रहा है ना? ‘सिकंदर’ से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?” — उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।
प्रोमो में आगे कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर भी शाहरुख और सलमान के गेटअप में मंच पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आते हैं।
शो में छाए रहे सलमान…
कपिल शर्मा ने जब सलमान से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने चुटीले अंदाज़ में जवाब देते हुए शो में हल्का-फुल्का माहौल बना दिया। सलमान का कहना था कि उनके घर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, चाहे रहने की बात हो या पार्टी की।
