Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Salman at Sangeeta Birthday Party: एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान! वीडियो हुआ वायरल…
  • एंटरटेनमेंट

Salman at Sangeeta Birthday Party: एक्स गर्लफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान! वीडियो हुआ वायरल…

Hema Gupta July 10, 2025

Salman at Sangeeta Birthday Party: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बुधवार को अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। यह पार्टी मुंबई के बांद्रा इलाके में आयोजित की गई थी। पार्टी के दौरान सलमान का गुस्से वाला लुक ने खींचा सबका ध्यान, उनकी गंभीरता और नाराजगी वाला भाव कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: ‘Special Ops 2’ Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!

संगीता बिजलानी के 65वीं बर्थडे पार्टी में पहुंचे भाईजान…

9 जुलाई को 65 साल की हुईं संगीता बिजलानी ने एक खास बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें उनके कई करीबी शामिल हुए। सलमान खान भी इस मौके पर काले टी-शर्ट और डेनिम जींस में कैजुअल लुक में पहुंचे। हालांकि जैसे ही वे पार्टी वेन्यू पर पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया—but सलमान इस बार मुस्कुराए नहीं।

गुस्से में दिखे सलमान खान…

सलमान की एंट्री तो हमेशा की तरह स्टाइलिश थी—हाथ जेब में, बाउंसरों के साथ—but इस बार उनका चेहरा पूरी तरह सीरियस और मूडी नजर आ रहा था। उन्होंने मीडिया को देखकर मुस्कराना तो दूर, एक बाउंसर के कान में कुछ कहते हुए चुपचाप अंदर चले गए। ये लम्हा कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बच्चे से मिलते ही बदल गया सलमान का मूड…

सलमान खान जैसे ही अंदर पार्टी में जाने लगते है, तो एक मासूम बच्चा गेट पर अपनी मम्मी के साथ नजर आता है, एक्टर  जैसे बच्चे के पास जाते है, उनका मूड बदल गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सलमान बच्चे के साथ हंसते और खेलते नजर आ रहें हैं। उन्होंने न सिर्फ बच्चे से बातचीत की, बल्कि उसके परिवार के साथ फोटो भी क्लिक करवाईं। फैंस को उनका ये सॉफ्ट साइड देखकर सुकून मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

अर्जुन बिजलानी ने तस्वीरें की शेयर…

एक्टर अर्जुन अपनी वाइफ के साथ संगीता बिजलानी के बर्थडे में पहुंचे थे और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर संगीता और सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा – “हैप्पिएस्ट बर्थडे संगीता बिजलानी, बहुत प्यारी इंसान। मुझे लगता है बिजलानी खास होते हैं, सलमान खान के साथ दिन और अच्छा हो गया.. बहुत सारा प्यार भाई !!! पत्नी तुम हमेशा की तरह शानदार दिख रही हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)

व्हाइट ड्रेस में संगीता बिजलानी ने लूटी महफिल..

संगीता बिजलानी बर्थडे पार्टी में व्हाइट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और ग्रेसफुल नजर आईं। सलमान और संगीता दोनों ने कुछ तस्वीरों में एक साथ पोज भी दिया, जिसे देखकर फैन्स ने बीते दौर को याद किया।

संगीता से होने वाली थी सलमान की शादी?

सलमान और संगीता का रिश्ता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे और एक वक्त ऐसा भी आया जब इनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे।

एक पुराने इंटरव्यू में संगीता ने खुद बताया था कि—

“हमारी शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन समारोह से पहले सब रुक गया।”

इसके बाद संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। लेकिन 2010 के बाद यह रिश्ता भी टूट गया और 2019 में उनका तलाक हो गया।

अब भी कायम है सलमान और संगीता की दोस्ती…

शादी न होने के बावजूद सलमान और संगीता के बीच एक मजबूत दोस्ती आज भी कायम है। यही वजह है कि सलमान हर साल संगीता के बर्थडे पर नजर आते हैं। इस बार भी भले ही उनका मूड डाउन था, लेकिन पार्टी में मौजूदगी ने साबित किया कि रिश्तों की अहमियत वे आज भी समझते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal Ujjain Sawan Special Train: सावन में श्रद्धालुओं के लिए सौगात… भोपाल-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू
Next: गुजरात महिसागर पुल हादसा:15 शव बरामद, प्रशासन की लापरवाही से टूटा पुल?

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.