Salman Khan 60th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। सलमान अपनी एक्टिंग, डायलॉग के साथ – साथ वो अपने दबंग अंदाज और काइंडनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक्टर गोविंदा कहते हैं कि – ‘जब कोई मुसीबत में होता है, तो वो सबसे पहले हाजिर होते हैं।’
Salman Khan 60th Birthday: आइए जानते है कुछ खास किस्से
सलमान खान कब और कहां हुआ जन्म
एक्टर का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अब्दुल राशिद सलीम खान के घर में हुआ था। जो कि फेमस स्क्रीन राइटर हैं। एक्टर अपने पांचो भाई – बहनों में सबसे बड़े हैं। उनकी माता का नाम सलमा है। सलमान ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। पहले वो अपने स्कूल के दिनों में छुट्टियां बीताने इंदौर जाया करते थे। वहां वो साइकिल चलाते थे, सलमान को आम तोड़ना, जामुन खाना बेहद पसंद था।
Salman Khan 60th Birthday: करियर की शुरुआत
भाईजान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, उन दिनों वो फिट दुबले -पतले थे, उनके पुरानी तस्वीरे उन्हें कैमरा – फ्रेंडली दिखाती है। इसके बाद उन्होंने 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिर बतौर लीड एक्टर वो ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में नजर आएं यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी।

एक्टर को फिल्मों में एक्टिंग के अलावा गाना गाने और पेटिंग करने का भी बेहद शौक है, उनकी पेटिंग आमिर खान खरीद चुके है। और वो फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग भी कर चुके हैं। फिल्म ‘बाघी’, चंद्रमुखी और वीर जैसी फिल्म को खुद एक्टर ने ही लिखा।
View this post on Instagram
माता पिता के आज्ञाकारी बेटे हैं सलमान
सलमान का जितना बाहर स्वैग है, लोग जितनी बाहर उनकी इज्जत करते है उससे कई ज्यादा वो अपने माता पिता की इज्जत करते है। अगर उनके पिता सामने है तो वो बैठ नहीं सकते खड़े रहेंगे इतनी इज्जत करते हैं। जावेद अख्तर पॉब्लिकली भी सलमान के संस्कारों की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान जितना अपनी मां का ख्याल रखते है सम्मान करते है उतना ही अपनी सौतेली माता हेलेन की भी रिस्पेक्ट करते है।
View this post on Instagram
बोन मैरो डोनेट करने वाले सबसे पहले व्यक्ति
कई लोग ये कहते हैं उन्होंने कई लोगों करियर खाएं हैं। लेकिन उन्होंने कई लोगों के करियर बनाएं है, एक्टर भारत के पहले शक्स है, जिन्होंने बोन मैरो डोनेट किया, 2010 में एक बच्ची को बोन मैरो डोनेट कर उसकी जान बचाई थी। कई फिल्मी सितारे बताते है कि वो सेलिब्रेशन में साथ हो या नहीं लेकिन मुश्किल समय में मदद करने सबसे पहले भाईजान आते हैं। राखी सावंत ने भी एक बार कहा था उनकी मां के इलाज में सलमान ने मदद की वही राहुल रॉय आशिकी के फेम एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उनकी भी मदद सलमान ने किया।
लॉकडाउन के समय भी उन्होंने आर्थिक तंगी से जूढ रहे लोगों की काफी मदद की थी।
सलमान खान की फेमस फिल्में
सलमान खान की कई फिल्में बेहद मशहूर हैं, जिनमें उनकी डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’, 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर ‘हम आपके हैं कौन..!’, और ‘प्रेम’ के रूप में उनकी यादगार भूमिका वाली ‘हम साथ-साथ हैं’ शामिल हैं; वहीं 2010 के बाद ‘दबंग’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’, और ‘टाइगर’ सीरीज की फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बनाया, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं।
एक्टर की दोस्ती भी मशहूर
सलमान और शाहरुख, आमीर तीनों काफी अच्छे दोस्त है, बीच में सलमान और शाहरुख के बीच थोड़ा मनमुटाव देखा गया था, लेकिन अब सब ठीक है।

View this post on Instagram
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो
एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ हैं, जिसमें सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे।इस फिल्म को एक्टर ने प्रॉड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसे डायरेक्ट कर रहें हैं। ये फिल्म गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खतरनाक जंग के ऊपर आधारित है। इस जंग में एक भी गोली नहीं चलाई गई। यह लड़ाई 15000 फीट ऊपर की ऊंचाई पर लड़ी गई थी।
