Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक सलीम खान की अचानक तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें 17 फरवरी मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के आने से फैंस काफी चिंतित है और वो उनकी सलामती की दुआ कर रहें हैं।
Salim Khan Hospitalized: सलमान पहुंचे हॉस्पिटल
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान सूचना मिलते ही लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल उनका इलाज जारी है। हालांकि अब तक इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Also Read-Ameesha Patel Cheque Bounce Case: अमीषा पटेल ने गैर-जमानती वारंट पर दिया रिएक्शन!
कौन है सलीम खान?
बॉलीवुड के एक दिग्गज स्क्रीनराइटर, निर्माता और अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से ‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मशहूर फिल्में दी, जिसमें शोले, दीवार, जंजीर, और डॉन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके तीनों बेटे सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं।
