Salim Khan Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक सलीम खान की 17 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें 17 फरवरी मंगलवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

17 फरवरी को बिगड़ी थी तबियत
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के पिता सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर होने का वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उनके दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात बताई गई। आज उनका ऑपरेशन किया जा सकता है। इस खबर के आने से फैंस काफी चिंतित है और वो उनकी सलामती की दुआ कर रहें हैं।
सलमान सहित परिवार भी पहुंचा हॉस्पिटल
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान सूचना मिलते ही भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे। उन्हें मंगलवार देर रात सलमान खान हॉस्पिटल से निकले।
वहीं बेटी अलवीरा और सलमान खान की मां भी हॉस्पिटल पहुंची। सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और बेटी अर्पिता और पति एक्टर आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।
कुछ सेलेब्स भी पहुंचे हॉस्पिटल
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी , जावेद अख्तर भी बुधवार सुबह सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे। वही बीती रात संजय दत्त भी सलीम खान का हाल चाल लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे।
कौन है सलीम खान?
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वो अब 90 साल के है। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। लेकिन कई छोटे – मोटे किरदार करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि एक्टिंग नहीं बल्कि राइटिंग उनकी असली ताकत है।
बॉलीवुड के एक दिग्गज स्क्रीनराइटर, निर्माता और अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से ‘सलीम-जावेद’ की मशहूर जोड़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मशहूर फिल्में दी, जिसमें शोले, दीवार, जंजीर, और डॉन जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उनके तीनों बेटे सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं।
