Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!
  • एंटरटेनमेंट

‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!

Hema Gupta July 9, 2025

‘Saiyaara’ Trailer Out: बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी है। यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की जोड़ी मिलकर एक इमोशनल और रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ लेकर आ रही है, जिसका ट्रेलर 8 जुलाई को रिलीज हो चुका है।

Read More: Pakistani Actress Humaira Death: कराची में फ्लैट से मिली पाकिस्तानी एक्ट्रेस की सड़ी लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी…

आपको बता दें कि, इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा है।

क्या है कहानी ?

फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 43 सेकंड का है, जिसमें प्यार, रोमांस, जुनून और नफरत सब देखने को मिलेगा। ट्रेलर के शुरुआत में बड़ा सिंगर बनने का सपना देखने वाला लड़का क्रिश कपूर आता है, लेकिन उसके टैलेंट की कदर नहीं होती हैं, जिसपर वो भड़क उठता है और किसी की पिटाई करता हुआ नजर आता है और ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होता है। जिसमें वो कहता है कि- “आर्टिस्ट के रिव्यू करने काम है तुम लोगो का लेकिन ब्लू टिक वाले सेलेब्स हगेंगे भी तो तुम लोग बोलोगे की क्या हगा है। लेकिन एक अच्छा आर्टिस्ट जी जान लगा दे क्या मिलता है उन लोगों को…”

वहीं फिर एक लड़की जिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती है, जिसका नाम वानी होता है, वो एक राइटर होती है, जो गाना लिखने का काम करती है, और वो क्रिश का गाना लिखती है।

फिर क्रिश की कुछ आदतें जो उसे पसंद नहीं होती वो छोड़ने को कहती है। फिर दोनों में धीरे – धीरे प्यार हो जाता है, लेकिन फिर दोनों किसी वजह से अलग हो जाते है, और क्रिश बुरी तरह टूट जाता है।

अब वो दोनों अलग क्यो होते हैं। क्या वो लड़की किसी मकसद से आती है ये जानने के लिए आपको पूरी मूवी देखनी पड़ेगी।

‘सैयारा’ के गानों ने जीता दर्शकों का दिल…

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को फहीम-अर्सलान की जोड़ी ने कम्पोज किया है, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है।

इसके अलावा, जुबिन नौटियाल की आवाज़ में ‘बर्बाद’, विशाल मिश्रा का ‘तुम हो तो’, सचेत-परंपरा का ‘हमसफर’ और अरिजीत सिंह व मिथुन की जोड़ी में ‘धुन’ जैसे गाने इस फिल्म को एक म्यूजिकल जर्नी बना रहे हैं। म्यूजिक लवर्स इसे पहले ही साल की बेस्ट म्यूजिक एल्बम्स में गिनने लगे हैं।

मोहित सूरी की डायरेक्शन में एक नई प्रेम कहानी…

‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद अब ‘सैयारा’ से फिर छूएंगे दिल
मोहित सूरी, जिनकी पहचान इमोशनल और रोमांटिक फिल्मों से जुड़ी है, इस बार यशराज बैनर के साथ मिलकर ‘सैयारा’ लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक इमोशन्स से लिपटी म्यूजिकल एक्सपीरियंस है।

फ्रेश केमिस्ट्री से सजी कास्टिंग…

फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। ‘सैयारा’ उन युवाओं की कहानी है जो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन हालात उन्हें रिश्तों की असली परख कराते हैं।

कब रिलीज होगी ‘सैयारा’?

फिल्म 18 जुलाई को बॉक्सऑफिस में रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी, निर्देशन और संगीत पहले ही इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना चुके हैं। अब देखना है कि क्या ‘सैयारा’ टिकट खिड़की पर भी वही जादू चला पाएगी?

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी का नामीबिया दौरा: नामीबिया एयरपोर्ट पर ढोल-नृत्य के बीच हुआ धमाकेदार स्वागत!
Next: ‘Special Ops 2’ Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.