Sagar suiside case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है।जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव की है।

बता दें की, मृतकों की पहचान सविता बाई (28) और बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है। तीनों बेटियों के शव पास के कुएं में मिले, जबकि 5 महीने की मनीषा की तलाश जारी है।
Sagar suiside case: पति मजदूरी के लिए गया था बाहर
परिजन के अनुसार महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी का काम करता था. और काम के चलते बाहर गया हुआ था। घर में उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो उस समय सो रही थीं। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ।
घर में फंदे में लटका मिला शव
जिसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर महिला का शव फंदे से लटका मिला,जबकि बच्चियां घर में नहीं थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और आसपास तलाश शुरु की गई। बावड़ी में 3 बच्चियों के शव मिले।
Sagar suiside case: पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
