वन विभाग करेगा मगरमच्छ का रेस्क्यू
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व बीजेपी विधायक के घर से 3 मगरमच्छों की तस्करी की जानकारी सामने आई है…आपको बतादें की यह घटना तब सामने आई जब आयकर विभाग ने 5 जनवरी को पूर्व विधायक और बीड़ी उद्योगपति के घर पर छापा मारा था। इस छापेमारी के दौरान IT विभाग ने 14 किलो सोना, 3 करोड़ 80 लाख रुपये नकद और 10 लग्जरी कारें बरामद की थीं…. साथ ही बंगले के अंदर एक छोटे तालाब में तीन मगरमच्छ भी मिले थे।

IT विभाग ने वन विभाग को दी थी सूचना
Sagar News: आयकर विभाग ने वन विभाग को इस मामले की सूचना दी थी जिसके बाद वन विभाग की टीम ने विधायक के बंगले पर पहुंचकर मगरमच्छों और अन्य पाले गए वन्य जीवों का रेस्क्यू किया। मगरमच्छों का पालना कानूनन अपराध है, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था… जिसमें यह दिखाया गया था कि यह मगरमच्छ बंगले के अंदर तालाब में रह रहे थे।

करोड़ों की अवैध संपत्तियां भी आई सामने

Sagar News: पूर्व विधायक हरवंश राठौर और उनके साथी राजेश केशरवानी के खिलाफ जमीन, कंस्ट्रक्शन और बीड़ी उद्योग से जुड़ी अवैध संपत्ति की जानकारी भी सामने आई है… जिनकी संपत्ति का अनुमानित मूल्य 200 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
