Sagar News: खबर सागर जिले से है जहां पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी 2024 की उपयुक्तता सूची के आधार पर सागर जिले में कार्यरत कई कनिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखकों को पदोन्नति देकर वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक का कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है। इनमें नरेश कुमार अहिरवाल, अनुदीप दीक्षित, हर्ष कोष्टी और रविन्द्र अहिरवार को कनिष्ठ श्रेणी से पदोन्नत कर वरिष्ठ श्रेणी शीघ्रलेखक (निरीक्षक-अ) का प्रभार प्रदान किया गया।
स्टार लगाकर पदोन्नति के साथ दी गई बधाई

Sagar News: आपको बता दें कि सागर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके और लोकेश कुमार सिन्हा ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पदोन्नत अधिकारियों को उनके वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों,सहयोगी पुलिसकर्मियों और मित्रों से भी बधाई मिली। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने अपने नए पदभार का कार्यभार संभाल लिया है।
