Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील में लोकल यूथ सर्वेयरों ने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया, जिसमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फॉर्मर रजिस्ट्री, मानदेय भुगतान, पहचान पत्र और संगठन की अन्य मांगों को शामिल किया गया।
रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए
इस दौरान सरमन तिवारी, प्रशांत मिश्रा, सोनू चौबे, मनीष चढ़ार, विवेक चंसोरिया, उमेश चढ़ार, भूपेंद्र वासुदेव, प्रमोद राजपूत, कपिल मिश्रा, रामजी चढ़ार, रोहित चढ़ार, आकाश ठाकुर, मूरत पटेल, अरविंद चढ़ार, विशाल अहिरवार, हरिराम काछी, बसंत घोषी, रमन घोषी, सुनील कुर्मी, सोनू कुर्मी सहित कई लोकल यूथ सर्वेयर उपस्थित रहे।
लोकल यूथ सर्वेयरों ने अपनी मांगों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी आजीविका और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
Read More: Lahar Attack on Tehsildar: दबंगों ने नायब तहसीलदार को घेरकर छुड़ाई जेसीबी, FIR दर्ज
Sagar News: उनकी प्रमुख मांगे
- नवीन भर्ती पर रोक: लोकल यूथ सर्वेयरों की नई भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि वर्तमान में कार्यरत युवाओं के अधिकार सुरक्षित रहें।
- राजस्व सहायक का दर्जा: सर्वेयरों को ग्राम रोजगार सहायक की तर्ज पर राजस्व सहायक का दर्जा प्रदान किया जाए।
- पहचान पत्र: शासन द्वारा सभी सर्वेयरों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी किए जाएं।
- नियमित रोजगार: सर्वेयरों को नियमित रोजगार का दर्जा प्रदान कर स्थायी नौकरी सुनिश्चित की जाए।
- सम्मानजनक मानदेय: निश्चित और सम्मानजनक मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
त्वरित कार्रवाई की मांग
सर्वेयरों का कहना है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे और फॉर्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी भूमिका अहम है, लेकिन उचित मानदेय और सुविधाओं के अभाव में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान उन्होंने प्रशासन से इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
देवभूषण दुबे की रिपोर्ट
