Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar Bina Congress Members Join BJP: 200 से ज्यादा कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल, मंत्री राजपूत बोले – BJP में परिवारवाद नहीं
  • मध्य प्रदेश

Sagar Bina Congress Members Join BJP: 200 से ज्यादा कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल, मंत्री राजपूत बोले – BJP में परिवारवाद नहीं

himani Shrotiya April 22, 2025

Sagar Bina Congress Members Join BJP: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निवास पर बीना विधानसभा के 200 से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता अपनी मेहनत निष्ठा और लगन से पार्टी के बड़े-बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं।

‘भाजपा परिवारवाद से नहीं चलती’

मंत्री राजपूत ने कहा – भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाली पार्टी है। इस दौरान अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा – भाजपा परिवारवाद से नहीं चलती, देश के अन्य राजनीतिक दलों में पार्टी पर परिवारवाद हावी रहता है। लेकिन भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को बागडोर दी जाती है, फिर चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण हो या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान या वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जो की पार्टी के साधारण कार्यकर्ता थे और आज पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।

Read More: PITAMBARA PEETH:पं.धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

इस अवसर पर खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चैबे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा से जुड़कर हमारे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कदम से कदम मिलाकर कार्य करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। नगर निगम सागर के अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि समर्पण और निष्ठा के साथ पार्टी से जुड़े और अपने क्षेत्र के लिए कार्य करें।

गमछा पहनाकर कांग्रेस कार्यकरताओं का BJP में किया स्वागत

Sagar Bina Congress Members Join BJP: कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चैबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बीना से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से उप ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस वासु यादव, युवा कांग्रेस पटेरा सचिव सौरभ निमेष अग्रवाल, विजय जोगी, शैलेंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष, ललित यादव युवक विधानसभा उपाध्यक्ष, शालकराम नायक सरपंच, भुजबल यादव, साहिल खान, कुंदन सिंह चंदेल सरपंच, गंधर्व सिंह, करण सिंह राजपूत, राजू पटेरिया, पुष्पेंद्र पटेल, अरविंद करोलिया, धर्मेंद्र अहिरवार, जयपाल राजपूत, छोटे भाई यादव, अंकित तिवारी, राजा सिंह यादव, हीरा सिंह यादव, अरविंद लोधी, हिम्मत विश्वकर्मा, किशन लोधी, पवन यादव, मोतीलाल अहिरवार, शोवरन यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, सुदीप यादव, कृपाराम अहिरवार, कालीचरण अहिरवार, देशराज, करण, राहुल सोनी सहित 200 से अधिक बीना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्यता ली।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Air Force Officer Assault Case : बेंगलुरु एयरफोर्स अधिकारी हमला केस, CCTV में दिखी मारपीट की शुरुआत, खुद भी किया वार?
Next: India Weather Alert : भारत का मौसम बेकाबू, कहीं बारिश, कहीं लू IMD का 2 तरफा अलर्ट 

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.