Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Holi Fun In Raipur: रायपुर में होली पर सचिन की मस्ती
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • मध्य प्रदेश

Holi Fun In Raipur: रायपुर में होली पर सचिन की मस्ती

Narendra Singh March 15, 2025
सचिन तेदुंलकर होली
सचिन तेदुंलकर होली

Holi Fun In Raipur: रायपुर में होली पर सचिन की मस्ती

युवराज पर चलाई पिचकारी, यूसुफ ने उड़ेली बाल्टी

Sachin Tendulkars Holi Fun In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली के दिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर होली के रंगों में पूरी तरह सराबोर दिखे। हाथ में पिचकारी लेकर सचिन ने युवराज सिंह और यूसुफ पठान के साथ होली खेली। वहीं यूसुफ ने सचिन पर रंगों से भरी बाल्टी उड़ेल दी।

क्रिकेटरों ने जमकर खेली होली

क्रिकेटरों की होली की मस्ती
क्रिकेटरों की होली की मस्ती

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग जारी है। इसी वजह से भारत के लीजेंड क्रिकेटर्स रायपुर में हैं। इंडिया मास्टर्स की टीम के इन दिग्गजों ने होली पर रायपुर में खूब मस्ती की। वहीं होली के दिन दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ऐसी रही रही क्रिकेटर्स की होली ?

रायपुर के एक रिसॉर्ट में रह रहे सचिन ने सबसे पहले पिचकारी हाथ में ली। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह ने खूब सिक्सर लगाए हैं, अब उनके साथ होली खेलेंगे। इसके बाद सचिन अपने टीम मेट्स के साथ युवराज के कमरे की ओर बढ़े और जमकर मस्ती की। युवराज अपने कमरे में सो रहे थे। सचिन के साथ युवराज की पत्नी भी मौजूद थीं। सभी को सचिन ने पहले ही चुप रहने का इशारा कर दिया था। इसके बाद जैसे ही युवराज ने दरवाजा खोला, उन पर सचिन ने पिचकारी चलाई।

सभी ने युवराज को गुलाल लगाया

क्रिकेटरों की होली
क्रिकेटरों की होली

इसके बाद युवराज को रूम से पकड़कर बाहर लाया गया और उन पर सभी ने गुलाल से हमला कर दिया। सचिन ने भी खूब गुलाल युवराज काे लगाया। युवराज के सिर और बालों को भी रंग दिया गया। युवराज ने सभी को इसके बाद होली की शुभकामनाएं दी।

Sachin Tendulkars Holi Fun In Raipur:16 मार्च को वेस्टइंडीज से फाइनल

सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स रविवार 16 मार्च को वेस्टइंडीज मास्टर्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। इससे पहले सेमीफाइनल में सचिन और युवराज की जोड़ी ने रायपुर के मैदान पर चौके-छक्के लगाकर अपनी पुरानी क्रिकेटिंग प्रतिभा का परिचय दिया था। भारतीय क्रिकेट लीजेंड्स की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है।

Holi Fun In Raipur: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की हार

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का दूसरा सेमीफाइनल 14 मार्च को श्रीलंका मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।

Read More: Muslim Contractor Reservation : कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को 4% रिजर्वेशन

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: उज्जैन को सीएम मोहन यादव की सौगात
Next: जिसे समझा फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड, वो निकली बीवी

Related Stories

Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.