Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Sachin On ‘Sitaare Zameen Par’: सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ को बताया प्रेरणादायक फिल्म!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Sachin On ‘Sitaare Zameen Par’: सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ को बताया प्रेरणादायक फिल्म!

Hema Gupta June 19, 2025

Sachin On ‘Sitaare Zameen Par’: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की मच अवटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर ” 20 जून को बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ये फिल्म क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने देखी और भावुक रिव्यू दिया। इस फिल्म में काम करने वाले सभी एक्टर्स की तारीफ की। फिल्म की ताकत और संदेश की सराहना की है।

Read More: Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- “तेरी तो मत मारी गई है क्या?”

“टीम सितारे के साथ हंसेंगे और रोएंगे भी” – सचिन

सचिन ने फिल्म देखने के बाद कहा –

“फिल्म बहुत अच्छी लगी। ये ऐसी मूवी है जिसमें आप टीम सितारे के साथ हंसते भी हो और रोते भी हो। मैंने हमेशा कहा है कि स्पोर्ट्स में सिखाने की ताकत होती है – इस फिल्म में भी इतने सारे मैसेज मिलते हैं। ये सबको साथ लाने का काम करती है। मैं सभी एक्टर्स को बिग थम्स अप देता हूं, बहुत अच्छा काम किया है। वेरी वेल डन और ऑल द बेस्ट।”

दिव्यांग बच्चों के कोच की भूमिका में आमिर खान..

‘सितारे ज़मीन पर’ के 3 मिनट 29 सेकेंड लंबे ट्रेलर में आमिर खान एक अनोखी भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह एक बास्केटबॉल कोच बने हैं, जिन्हें सजा के तौर पर 10 दिव्यांग बच्चों को ट्रेनिंग देने और उन्हें पागल कहने पर 5000 का जुर्माना भी लगाया जाता है। ट्रेलर की शुरुआत खेल के मैदान से होती है और फिर आमिर का ट्रांसफॉर्मेशन एक सख्त लेकिन दिल से जुड़े कोच के रूप में दिखाया गया है। फिल्म की टैगलाइन है ‘सबका अपना-अपना नॉर्मल’, जो खुद में ही एक भावनात्मक संदेश लिए हुए है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। ये फिल्म 20 जून को थियेटर में रिलीज होगी।

स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हिंदी रीमेक…

आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया कि ये फिल्म 2018 में आई स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की हिंदी रीमेक है। यह फिल्म स्पेन की एक रियल बास्केटबॉल टीम की कहानी पर आधारित थी। इसका हॉलीवुड रीमेक भी बन चुका है, जिसमें वुडी हैरेलसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब आमिर इसे भारतीय दर्शकों के लिए पेश कर रहे हैं।

स्टारकास्ट और मेकिंग…

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा, दर्शील सफारी और कई नए चेहरे नजर आएंगे। दर्शील इससे पहले ‘तारे ज़मीन पर’ में नजर आए थे और अब वे इस फिल्म में भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

लीड रोल्स: आमिर खान और जेनलिया देशमुख

डायरेक्टर: आरएस प्रसन्ना

म्यूजिक: शंकर-एहसान-लॉय

गीत: अमिताभ भट्टाचार्य

बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत

स्क्रीनप्ले: दिव्य निधि शर्मा

अन्य स्टारकास्ट…

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है दस उभरते कलाकारों की टुकड़ी — अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। यह फिल्म आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ से खूब वाहवाही बटोरी थी। अब वे आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’ में एक बड़े सहयोग के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

प्रोड्यूसर्स: आमिर खान और अपर्णा पुरोहित (आमिर खान प्रोडक्शंस)

रिलीज डेट और सोशल मीडिया पर रिएक्शन…

फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,

“एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी…” ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और फैन्स इसे ‘तारे ज़मीन पर’ की भावनात्मक विरासत का अगला कदम मान रहे हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gorakhpur NEWS: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे : अब फर्राटे भरने को तैयार, 20 जून को CM योगी करेंगे उद्घाटन
Next: देश में कोविड की नई लहर: एक्टिव केस 6 हजार पार, 4 नए वैरिएंट की पहचान

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.